Samachar Cafe
Breaking
🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं 🔴 Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त, धान खरीदी में रकबा शिकायतों पर कलेक्टरों को स्वयं जांच के निर्देश 🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं 🔴 Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त, धान खरीदी में रकबा शिकायतों पर कलेक्टरों को स्वयं जांच के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभर...
Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक
छत्तीसगढ़

Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक

Samachar Cafe Desk 25 November 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नैसर्गिक सुंदरता और रोमांचक पर्यटन की संभावनाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदलीडीह में ‘रामनामी इको टूरिज्म’ की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन एवं रामनामी समुदाय के संयुक्त प्रयासों से विकसित इस पर्यटन स्थल का शुभारंभ अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया।

​खास बात यह रही कि शुभारंभ के पहले ही दिन दो विदेशी पर्यटकों ने चंदलीडीह पहुंचकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक परिवेश का अनुभव लिया। पहले ही दिन विदेशी सैलानियों की आमद से इस क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

​नौकायन, कायाकिंग और सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा का रोमांच

​चंदलीडीह में पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून के पल बिताने के साथ कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। यहां पिकनिक, नौकायन, बांस के बेड़े की सवारी, कायाकिंग, रात्रिकालीन शिविर (नाइट कैंपिंग) और सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा (ट्रेकिंग) जैसी आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जल आधारित गतिविधियों के साथ-साथ खुले आसमान के नीचे रात्रि विश्राम और पहाड़ की ट्रेकिंग प्रकृति प्रेमियों और परिवार के साथ घूमने आने वाले सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

​रामनामी समाज की अनूठी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी दुनिया

​चंदलीडीह पर्यटन स्थल की सबसे बड़ी विशेषता यहां की समृद्ध रामनामी सांस्कृतिक विरासत है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था रखने वाला रामनामी समाज अपने शरीर पर राम नाम का गोदना गुदवाने, राम नाम अंकित वस्त्र धारण करने तथा भजन-कीर्तन की विशिष्ट परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस इको टूरिज्म पहल के माध्यम से देशी-विदेशी पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रामनामी समाज की सरल जीवनशैली, आध्यात्मिक चेतना और लोक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

​ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति, बढ़ेंगे रोजगार

​सामुदायिक सहभागिता पर आधारित इस पहल का उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत बनाना भी है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को टूरिस्ट गाइड, नौकायन संचालन, होम-स्टे, स्थानीय खान-पान और हस्तशिल्प के जरिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जिला प्रशासन द्वारा यहां आधारभूत संरचनाओं को और बेहतर बनाने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।