अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 5 नवंबर 2026। दिवाली के ठीक पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर देते हुए 1,703 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के इन पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि मंडल द्वारा इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न विभागों के कुल 1,703 पद शामिल हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
परीक्षा का आयोजन राज्य के पाँच संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा।
राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो इस परीक्षा में शामिल होंगे, उनके द्वारा भुगतान किया गया परीक्षा शुल्क नियमानुसार उसी बैंक खाते में वापस (रि फंड) कर दिया जाएगा, जिससे शुल्क का ऑनलाइन भुगतान किया गया था।
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।