Samachar Cafe
Breaking
🔴 Ganesh Visarjan Safety: सदर बाजार में जर्जर भवनों का निरीक्षण, महापौर ने 3 दिन भवन बंद रखने की अपील 🔴 Bastar Flood Alert: 300 से अधिक बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, 6 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट 🔴 Triple Murder: डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की मौत, पति ने खुद को भी मारा चाकू 🔴 Raipur Accident: बोरियाखुर्द में नाले के तेज बहाव में बहा 7 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत 🔴 Medical Stipend Hike: छत्तीसगढ़ में PG डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें 🔴 Chhattisgarh Politics: राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 🔴 Antagarh Development: लामकन्हार में CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, 85 लाख के विकास कार्यों की घोषणा 🔴 Bijapur Flood Rescue: इंद्रावती पार माड़ में फंसे 6 कर्मचारी एयरलिफ्ट, जिला अस्पताल में जांच के बाद सभी स्वस्थ 🔴 Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय सम्मान पर दी बधाई 🔴 Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, जानें क्यों खास है यह पहल 🔴 Ganesh Visarjan Safety: सदर बाजार में जर्जर भवनों का निरीक्षण, महापौर ने 3 दिन भवन बंद रखने की अपील 🔴 Bastar Flood Alert: 300 से अधिक बस्तियां बाढ़ से प्रभावित, 6 हजार लोग राहत शिविरों में शिफ्ट 🔴 Triple Murder: डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की मौत, पति ने खुद को भी मारा चाकू 🔴 Raipur Accident: बोरियाखुर्द में नाले के तेज बहाव में बहा 7 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत 🔴 Medical Stipend Hike: छत्तीसगढ़ में PG डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें 🔴 Chhattisgarh Politics: राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 🔴 Antagarh Development: लामकन्हार में CM साय ने सुनी ‘मन की बात’, 85 लाख के विकास कार्यों की घोषणा 🔴 Bijapur Flood Rescue: इंद्रावती पार माड़ में फंसे 6 कर्मचारी एयरलिफ्ट, जिला अस्पताल में जांच के बाद सभी स्वस्थ 🔴 Chhattisgarh Culture: रामनामी समुदाय से मिले मंत्री राजेश अग्रवाल, ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय सम्मान पर दी बधाई 🔴 Moringa Mission: छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की PM मोदी ने की सराहना, जानें क्यों खास है यह पहल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हा...
Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हादसों में 4 लोग घायल
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh House Collapse: कच्चे मकान ढहने से महिला की मौत, दो हादसों में 4 लोग घायल

Samachar Cafe Desk 27 September 2026
Share :

Chhattisgarh House Collapse. गरियाबंद/रायगढ़। छत्तीसगढ़ में देर रात कच्चे मकान ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। दोनों हादसों के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

रायगढ़ में मकान गिरने से महिला की मौत

पहली घटना रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के नंदेली गांव की है। बताया गया कि देर रात करीब 3 बजे एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर में मौजूद रोहिणी महंत (40), रतन महंत (42) और उनका 13 वर्षीय बेटा शिवम महंत मलबे में दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत कार्य करते हुए तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया और पुसौर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल रोहिणी महंत को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। रतन महंत और शिवम महंत का उपचार जारी है।

गरियाबंद में सोते परिवार पर गिरा मकान

दूसरी घटना गरियाबंद जिले की बताई जा रही है, जहां रात में परिवार के सोते समय कच्चा मकान ढह गया। हादसे में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों के ढहने की घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत व्यवस्था को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।