Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Development Works Kondanar Rice: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा को दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ का किया शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Kalar Mahotsav Kondagaon: भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विकास व योजनाओं की दी जानकारी 🔴 Dr Kalicharan Yadav Passes Away CM Sai Condolence: प्रख्यात शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. कालीचरण यादव का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक 🔴 Shri Ramlala Darshan Yojana Raipur Train: रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Human Trafficking Domestic Violence Workshop: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन, बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Jandarshan 26 November Raipur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को, दोपहर 12 से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात 🔴 Chhattisgarh State Creator Influencer Awards 2026 Raipur: 25 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल 🔴 Badminton Championship Raipur: रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज, 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा 🔴 Cylinder Factory Ola Scooter: दुर्ग जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर आगजनी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू 🔴 Chhattisgarh PM SVANidhi Award: पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ को द्वितीय स्थान 🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Development Works Kondanar Rice: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा को दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ का किया शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Kalar Mahotsav Kondagaon: भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विकास व योजनाओं की दी जानकारी 🔴 Dr Kalicharan Yadav Passes Away CM Sai Condolence: प्रख्यात शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. कालीचरण यादव का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक 🔴 Shri Ramlala Darshan Yojana Raipur Train: रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Human Trafficking Domestic Violence Workshop: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन, बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Jandarshan 26 November Raipur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को, दोपहर 12 से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात 🔴 Chhattisgarh State Creator Influencer Awards 2026 Raipur: 25 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल 🔴 Badminton Championship Raipur: रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज, 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा 🔴 Cylinder Factory Ola Scooter: दुर्ग जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर आगजनी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू 🔴 Chhattisgarh PM SVANidhi Award: पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ को द्वितीय स्थान

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Development Works 154 Crore: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भिलाई को...
Development Works 154 Crore: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भिलाई को दी 154.66 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़कों व स्टेडियम की घोषणा
छत्तीसगढ़

Development Works 154 Crore: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भिलाई को दी 154.66 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़कों व स्टेडियम की घोषणा

Samachar Cafe Desk 24 November 2026
Share :

भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज खुर्सीपार, भिलाई में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में क्षेत्रवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, वहीं बीएसपी टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों के रिटेंशन आवास के किराए में हुई 24 गुना वृद्धि के मामले में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा के बाद मासिक किराया बढ़ोतरी को कम कर 6 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

​मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं करते हुए कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये तथा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने भिलाई नगर में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और श्री रामलला दर्शन योजना की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

​उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य में गांवों और शहरों का तेज गति से विकास हो रहा है और नगरीय निकायों को स्वच्छ व सुविधाजनक बनाने के प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के अंतर्गत यश ड्रीम चिटफंड कंपनी के 3,000 निवेशकों को उनकी जमा राशि वापसी की प्रक्रिया के तहत बटन दबाकर कुल 3 करोड़ 16 लाख 54 हजार 889 रुपये की राशि अंतरित की।

​इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 8 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, पीएम स्वनिधि योजना के तहत 6 स्ट्रीट वेंडर्स को बैंक ऋण, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के 5 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र, 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के 2 हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये के चेक, 7 श्रमिकों को पंजीयन कार्ड, छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत 9 महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण के चेक, मत्स्य विभाग के अंतर्गत आइस बॉक्स व नाव-जाल तथा पट्टाधृति योजना के 10 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, विधायक ललित चन्द्राकर, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, महापौर नीरज पाल, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।