Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Development Works Kondanar Rice: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा को दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ का किया शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Kalar Mahotsav Kondagaon: भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विकास व योजनाओं की दी जानकारी 🔴 Dr Kalicharan Yadav Passes Away CM Sai Condolence: प्रख्यात शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. कालीचरण यादव का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक 🔴 Shri Ramlala Darshan Yojana Raipur Train: रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Human Trafficking Domestic Violence Workshop: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन, बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 GPM Para Swimming National Medals: राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक, रोहित कुमार को दो स्वर्ण व एक रजत 🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Development Works Kondanar Rice: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा को दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ का किया शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Kalar Mahotsav Kondagaon: भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विकास व योजनाओं की दी जानकारी 🔴 Dr Kalicharan Yadav Passes Away CM Sai Condolence: प्रख्यात शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. कालीचरण यादव का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक 🔴 Shri Ramlala Darshan Yojana Raipur Train: रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Human Trafficking Domestic Violence Workshop: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन, बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 GPM Para Swimming National Medals: राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक, रोहित कुमार को दो स्वर्ण व एक रजत

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CM Vishnu Deo Sai Dhanora Kalar Mahotsav Kondagaon: भगवान सहस्रबाहु...
CM Vishnu Deo Sai Dhanora Kalar Mahotsav Kondagaon: भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विकास व योजनाओं की दी जानकारी
छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Dhanora Kalar Mahotsav Kondagaon: भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विकास व योजनाओं की दी जानकारी

Samachar Cafe Desk 24 November 2026
Share :

कोण्डागांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित ‘राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव’ में शामिल हुए और भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं तथा समाज के हर वर्ग की उन्नति से ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। कलचुरी वंश के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कलार समाज की सामाजिक एकता व प्रगति की सराहना की।

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 15 नवंबर से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी शुरू हो गई है और किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक, भूमिहीन कृषि मजदूरों को सहायता, रामलला दर्शन योजना और 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों का उल्लेख करते हुए कहा कि इंद्रावती नदी पर देउरगांव व मटनार में लगभग दो हजार करोड़ रुपये की दो सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनसे करीब 80 हजार एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

​बस्तर के विकास और सुशासन पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 15 हजार अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए हैं, खाली हो रहे सुरक्षा कैंपों को प्रशिक्षण व जनसेवा केंद्र के रूप में ‘सेवा डेरा’ बनाया जा रहा है तथा स्वस्थ बस्तर व अग्रणी बस्तर अभियान से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। साथ ही 24 घंटे संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 38 विभागों की 900 से अधिक सेवाओं और 6 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की जानकारी दी।

​कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मितानिन दिवस की बधाई देते हुए कलार व जनजातीय समाज के समन्वय की बात कही, कांकेर सांसद भोजराज नाग ने स्थानीय आराध्य खण्डा डोकरा आंगा देव की पूजा का उल्लेख किया और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने 32 करोड़ रुपये से पूर्ण हुए विद्युत सब-स्टेशन की जानकारी दी। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, बस्तर आईजी बी.एन. मीणा, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, एसपी पंकज चंद्रा, समाज के अध्यक्ष कमल किशोर कश्यप सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।