Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Development Works Kondanar Rice: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा को दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ का किया शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Kalar Mahotsav Kondagaon: भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विकास व योजनाओं की दी जानकारी 🔴 Dr Kalicharan Yadav Passes Away CM Sai Condolence: प्रख्यात शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. कालीचरण यादव का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक 🔴 Shri Ramlala Darshan Yojana Raipur Train: रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Human Trafficking Domestic Violence Workshop: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन, बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 GPM Para Swimming National Medals: राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक, रोहित कुमार को दो स्वर्ण व एक रजत 🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Development Works Kondanar Rice: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा को दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ का किया शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Dhanora Kalar Mahotsav Kondagaon: भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विकास व योजनाओं की दी जानकारी 🔴 Dr Kalicharan Yadav Passes Away CM Sai Condolence: प्रख्यात शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ. कालीचरण यादव का निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक 🔴 Shri Ramlala Darshan Yojana Raipur Train: रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Human Trafficking Domestic Violence Workshop: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन, बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 GPM Para Swimming National Medals: राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक, रोहित कुमार को दो स्वर्ण व एक रजत

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CM Vishnu Deo Sai Human Trafficking Domestic Violence Workshop: मान...
CM Vishnu Deo Sai Human Trafficking Domestic Violence Workshop: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन, बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Human Trafficking Domestic Violence Workshop: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन, बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Samachar Cafe Desk 24 November 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर सामूहिक संकल्प के साथ जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने न्यायपालिका, पुलिस, विश्वविद्यालयों, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामाजिक संगठनों के अनुभवी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने के लिए राज्य महिला आयोग के प्रयासों की सराहना की।

​अपने गृह जिले जशपुर और सांसद के रूप में दिल्ली प्रवास के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समन्वित प्रयासों से मानव तस्करी की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन कई मामलों में परिचित लोग ही नौकरी या बेहतर भविष्य का झांसा देकर बेटियों को फंसा लेते हैं, जिसके लिए परिवारों और समाज में सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 42 सखी वन स्टॉप सेंटर, 24 घंटे संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर 181, आपातकालीन नंबर 112, महिला थाने, पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क और छत्तीसगढ़ पुलिस के 'अभिव्यक्ति ऐप' के माध्यम से महिलाओं को त्वरित सहायता व सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

​महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की 33 किश्तें जारी की जा चुकी हैं, जिससे 68 लाख से अधिक माताएं-बहनें लाभान्वित हो रही हैं और इस राशि का सदुपयोग कर अनेक महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई, सब्जी दुकान व अन्य छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में लगभग 14 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

​समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी एवं दीपिका सोरी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला सहित न्यायपालिका, पुलिस विभाग, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।