Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 🔴 Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण 🔴 Women Welfare: ग्राम कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से संवाद कर जानी योजनाओं की उपयोगिता 🔴 Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Vasundhara Project: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर 🔴 Police News: मुख्य आरोपी की जगह भाई को आरोपी बनाने का आरोप, एसपी ने SI को किया लाइन अटैच 🔴 Raipur Bus Checking News: 49 स्लीपर बसों पर 2.64 लाख का चालान, 160 यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई 🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना 🔴 Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 🔴 Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण 🔴 Women Welfare: ग्राम कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से संवाद कर जानी योजनाओं की उपयोगिता 🔴 Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Vasundhara Project: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर 🔴 Police News: मुख्य आरोपी की जगह भाई को आरोपी बनाने का आरोप, एसपी ने SI को किया लाइन अटैच 🔴 Raipur Bus Checking News: 49 स्लीपर बसों पर 2.64 लाख का चालान, 160 यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई 🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर ...
Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
छत्तीसगढ़

Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

Samachar Cafe Desk 22 September 2026
Share :

रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं, सुविधाएं और शासकीय योजनाओं का लाभ सहज एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग और उत्तर बस्तर कांकेर जिले में आयोजित मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ा गया।

दुर्ग जिले के जनपद पंचायत धमधा स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों का आवश्यक मूल्यांकन एवं चिन्हांकन किया गया। पात्र हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं और सहायक उपकरणों का लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

उत्तर बस्तर कांकेर जिले में कोयलीबेड़ा, पखांजूर और बांदे जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर कई आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में मेडिकल प्रमाण पत्र और यूडीआईडी (UDID) कार्ड बनाने की प्रक्रिया की गई। इसके अलावा राशन कार्ड, बस पास और पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक कार्यवाही भी की गई।

शिविर के दौरान 6 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल और बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल जैसे सहायक उपकरण वितरित किए गए। आवश्यक उपकरण मिलने से हितग्राहियों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिली। सुविधाएं प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया।

सेवा की कहानी

इन शिविरों की विशेषता यह रही कि दिव्यांगजनों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय मूल्यांकन, चिन्हांकन, मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, पेंशन संबंधी कार्यवाही और सहायक उपकरण जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इस तरह की पहल से योजनाओं तक पहुंच आसान बनाने और दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।