Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 🔴 Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण 🔴 Women Welfare: ग्राम कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से संवाद कर जानी योजनाओं की उपयोगिता 🔴 Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Vasundhara Project: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर 🔴 Police News: मुख्य आरोपी की जगह भाई को आरोपी बनाने का आरोप, एसपी ने SI को किया लाइन अटैच 🔴 Raipur Bus Checking News: 49 स्लीपर बसों पर 2.64 लाख का चालान, 160 यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई 🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना 🔴 Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 🔴 Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण 🔴 Women Welfare: ग्राम कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से संवाद कर जानी योजनाओं की उपयोगिता 🔴 Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Vasundhara Project: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर 🔴 Police News: मुख्य आरोपी की जगह भाई को आरोपी बनाने का आरोप, एसपी ने SI को किया लाइन अटैच 🔴 Raipur Bus Checking News: 49 स्लीपर बसों पर 2.64 लाख का चालान, 160 यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई 🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्...
Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
छत्तीसगढ़

Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

Samachar Cafe Desk 22 September 2026
Share :

रायपुर, 22 सितंबर 2026। ‘सेवा संकल्प’ के तहत जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोक अदालत के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, जिला रायपुर द्वारा संविलित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम में कुल 10 सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिनमें 6 श्रवण यंत्र, 2 ट्राइसाइकिल और 2 छड़ियां शामिल हैं। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों को पूरा करने, आवागमन में सुविधा प्राप्त करने तथा सामाजिक गतिविधियों में अधिक सहजता से भाग लेने में मदद मिलेगी। योजना के माध्यम से जरूरत के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराकर हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

जिला न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवश्यक सहायता मिलना उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र दिव्यांग हितग्राही को उसकी आवश्यकता के अनुरूप सहायता और योजनाओं का लाभ समय पर मिले। सहायक उपकरणों का वितरण इसी प्रयास का हिस्सा है, जिससे दिव्यांगजन सुविधाजनक और सम्मानपूर्वक जीवन जीते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।