अपनी पसंद की खबर खोजें
रायगढ़, 15 नवंबर 2026।
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय 'जनजातीय गौरव दिवस समारोह' का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी विशेष रूप से उपस्थित होकर जनजातीय समाज के उत्थान और उनकी गौरवशाली परंपराओं को नमन कर रहे हैं.
जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के वनांचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी सुरक्षा (पेसा कानून) और आजीविका के नए साधन उपलब्ध कराकर भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को धरातल पर उतार रही है।
धरमजयगढ़ में आयोजित इस समारोह में स्थानीय लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों और कला की सुंदर प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों की श्रृंखला में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।