Samachar Cafe
Breaking
🔴 Road Investigation: सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित, 3 दिन में देगी रिपोर्ट 🔴 Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल 🔴 Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 करोड़ से होंगे निर्माण और उन्नयन के काम 🔴 Cyber Fraud: घर बनाने के लिए बेची 75 डिसमिल जमीन, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.12 लाख; खाते में बचे सिर्फ ₹1.75 🔴 Bilaspur Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधुनिक सिटी बस सुविधा 🔴 Dhamtari Education News: धूमा में बेटियों के लिए बना पहला बालिका शौचालय, 6,671 सरकारी स्कूलों में निर्माण का लक्ष्य 🔴 Chhattisgarh Rural Bus Scheme: एक साल में 850 गांवों तक पहुंची नियमित बस सेवा, 107 बसों ने तय किए 24 लाख किमी 🔴 Seva Sankalp: 350 दिव्यांगजनों को मिले करीब ₹60 लाख के सहायक उपकरण, युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से बचने का संदेश 🔴 Crime News: घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार 🔴 Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ्तार 🔴 Road Investigation: सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित, 3 दिन में देगी रिपोर्ट 🔴 Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल 🔴 Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 करोड़ से होंगे निर्माण और उन्नयन के काम 🔴 Cyber Fraud: घर बनाने के लिए बेची 75 डिसमिल जमीन, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.12 लाख; खाते में बचे सिर्फ ₹1.75 🔴 Bilaspur Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधुनिक सिटी बस सुविधा 🔴 Dhamtari Education News: धूमा में बेटियों के लिए बना पहला बालिका शौचालय, 6,671 सरकारी स्कूलों में निर्माण का लक्ष्य 🔴 Chhattisgarh Rural Bus Scheme: एक साल में 850 गांवों तक पहुंची नियमित बस सेवा, 107 बसों ने तय किए 24 लाख किमी 🔴 Seva Sankalp: 350 दिव्यांगजनों को मिले करीब ₹60 लाख के सहायक उपकरण, युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से बचने का संदेश 🔴 Crime News: घर में घुसकर युवती पर चाकू से हमला, साथ काम करने वाला युवक गिरफ्तार 🔴 Crime News: नाबालिग को धमकाकर ले जाने और नशीला इंजेक्शन देने का आरोप, दो गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम खेल-मनोरंजन Kawardha Hockey News: एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले विजय शर्मा,...
Kawardha Hockey News: एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले विजय शर्मा, अंतरराष्ट्रीय सफलता पर दी बधाई
खेल-मनोरंजन

Kawardha Hockey News: एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले विजय शर्मा, अंतरराष्ट्रीय सफलता पर दी बधाई

Samachar Cafe Desk 03 October 2026
Share :

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने अपने कवर्धा निवास कार्यालय में जूनियर महिला एशिया कप-2026 की विजेता भारतीय हॉकी टीम की सदस्य गीता यादव से मुलाकात की। उन्होंने गीता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा की बेटी ने अपनी प्रतिभा के दम पर देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुलाकात के दौरान उन्होंने गीता से उनकी अब तक की खेल यात्रा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुभव, प्रशिक्षण और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर विस्तार से बातचीत की।

फाइनल में चीन को हराकर भारत बना चैंपियन

कबीरधाम जिले के बोड़ला की रहने वाली गीता यादव ने चीन के मोकी में आयोजित एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। 13 सितंबर को खेले गए फाइनल में भारत ने मेजबान चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला जूनियर एशिया कप का लगातार तीसरा खिताब जीता और एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया। 

टूर्नामेंट में मिडफील्डर के रूप में खेलने वाली गीता यादव ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल चार गोल किए। मलेशिया के खिलाफ भारत की 11-1 की जीत में उन्होंने दो गोल किए, जबकि जापान के खिलाफ 7-0 की जीत में भी गीता ने दो गोल दागे। 

विजय शर्मा ने गीता की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि सामान्य किसान परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गीता की सफलता कवर्धा के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है और यह खेलों में आगे बढ़ने का सपना देख रही नई पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगी।

खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान कवर्धा में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में खेलों की संभावनाओं का विस्तार करने को लेकर भी चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने गीता से खिलाड़ियों की जरूरतों और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

बोड़ला से भारतीय हॉकी टीम तक का सफर

गीता यादव ने हॉकी का शुरुआती प्रशिक्षण कोच शिवा चौहान से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को और निखारा। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वह राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं और बाद में टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) से भी जुड़ीं।

गीता ने वर्ष 2024 में नीदरलैंड और बेल्जियम दौरे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह अर्जेंटीना तथा इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरों में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

मुलाकात के दौरान गीता ने अपनी खेल यात्रा के अनुभव साझा किए। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।