Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Raipur Weather Alert: राजधानी में सुबह से झमाझम बारिश, घने बादलों ने डाला डेरा; मौसम हुआ सुहाना 🔴 Nandanvan Redevelopment: 50 करोड़ से बदलेगा अटारी के नंदनवन का स्वरूप, PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन 🔴 Chhattisgarh Job Fair 2026: 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Monsoon Update: प्रदेश में सामान्य से 100.1% बारिश, बस्तर-नारायणपुर समेत कई जिलों में जमकर बरसे बादल 🔴 Deendayal Upadhyaya Jayanti: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, अंत्योदय के संकल्प पर दिया जोर 🔴 Road Accident: मरकाटोला घाट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत; 5 घायल 🔴 Raipur Election Protest: निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस से हुई झूमाझटकी 🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Raipur Weather Alert: राजधानी में सुबह से झमाझम बारिश, घने बादलों ने डाला डेरा; मौसम हुआ सुहाना 🔴 Nandanvan Redevelopment: 50 करोड़ से बदलेगा अटारी के नंदनवन का स्वरूप, PPP मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन 🔴 Chhattisgarh Job Fair 2026: 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला 🔴 Chhattisgarh Monsoon Update: प्रदेश में सामान्य से 100.1% बारिश, बस्तर-नारायणपुर समेत कई जिलों में जमकर बरसे बादल 🔴 Deendayal Upadhyaya Jayanti: मुख्यमंत्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, अंत्योदय के संकल्प पर दिया जोर 🔴 Road Accident: मरकाटोला घाट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत; 5 घायल 🔴 Raipur Election Protest: निर्वाचन कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस से हुई झूमाझटकी

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Madku Temple Visit: मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में मुख्यमंत्री सा...
Madku Temple Visit: मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, कन्या पूजन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली
छत्तीसगढ़

Madku Temple Visit: मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, कन्या पूजन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली

Samachar Cafe Desk 25 September 2026
Share :

रायपुर, 25 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल हरिहर क्षेत्र केदार मदकूद्वीप पहुंचकर प्राचीन रामाश्रय और गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित कन्या पूजन में शामिल होकर कन्याओं का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे कन्या भोज में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में कन्याओं को शक्ति का स्वरूप माना गया है और कन्या पूजन मातृशक्ति के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा की अभिव्यक्ति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राचीन धार्मिक परंपराओं, पुरातात्विक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संपन्न प्रदेश है। मदकूद्वीप में इतिहास, आस्था और प्रकृति का संगम देखने को मिलता है। ऐसे स्थल नई पीढ़ी को प्रदेश की गौरवशाली विरासत से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंदिर संग्रहालय का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने पुरातत्व विभाग द्वारा स्थापित मंदिर संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां संरक्षित पुरातात्विक धरोहरों और ऐतिहासिक अवशेषों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मदकूद्वीप के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और आध्यात्मिक महत्व को करीब से जाना।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्धन आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए जरूरी है। ये धरोहरें केवल अतीत की स्मृतियां नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान की अमूल्य निधि हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।