Samachar Cafe
Breaking
🔴 Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई 🔴 Seva Sankalp Abhiyan: कागजी उलझनों से राहत, डिजिटल सर्वे के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही राजस्व सेवा 🔴 Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा 🔴 Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार 🔴 Chhattisgarh Rain Alert: तीसरे दिन भी बारिश का कहर, महादेव घाट पुल पर पानी आया; अमलेश्वर-पाटन मार्ग प्रभावित 🔴 Human Trafficking: कर्ज के जाल में फंसाकर मजदूरी कराने का आरोप, नाबालिग के गर्भवती होने से खुला मामला 🔴 Chhattisgarh Train Alert: भारी बारिश और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्थिति 🔴 Mahanadi Flood Alert: गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में तटीय इलाकों पर प्रशासन की नजर 🔴 Banking Facility: पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू, 60 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा 🔴 Jashpur Elephant Death: शिकार के लिए बिछाए 1.5 किमी करंट वाले तार की चपेट में आया हाथी, 6 गिरफ्तार 🔴 Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई 🔴 Seva Sankalp Abhiyan: कागजी उलझनों से राहत, डिजिटल सर्वे के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही राजस्व सेवा 🔴 Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा 🔴 Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार 🔴 Chhattisgarh Rain Alert: तीसरे दिन भी बारिश का कहर, महादेव घाट पुल पर पानी आया; अमलेश्वर-पाटन मार्ग प्रभावित 🔴 Human Trafficking: कर्ज के जाल में फंसाकर मजदूरी कराने का आरोप, नाबालिग के गर्भवती होने से खुला मामला 🔴 Chhattisgarh Train Alert: भारी बारिश और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्थिति 🔴 Mahanadi Flood Alert: गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में तटीय इलाकों पर प्रशासन की नजर 🔴 Banking Facility: पंडरीपानी में SBI की नई शाखा शुरू, 60 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा 🔴 Jashpur Elephant Death: शिकार के लिए बिछाए 1.5 किमी करंट वाले तार की चपेट में आया हाथी, 6 गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Mahanadi Flood Alert: गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में...
Mahanadi Flood Alert: गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में तटीय इलाकों पर प्रशासन की नजर
छत्तीसगढ़

Mahanadi Flood Alert: गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में तटीय इलाकों पर प्रशासन की नजर

Samachar Cafe Desk 26 September 2026
Share :

रायपुर, 26 सितंबर 2026। गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और जांजगीर-चांपा जिले में लगातार बारिश के बीच जिला प्रशासन ने महानदी के तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर और एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण कर जलस्तर, नदी के बहाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन ने राजस्व, पुलिस, जल संसाधन, नगर सेना सहित संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नदी के जलस्तर और बहाव की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण तैयार रखने को कहा गया है।

शिवरीनारायण में DDRF की टीम तैनात

संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड जवानों की DDRF की दो टीमें तैयार रखी गई हैं। इनमें से एक टीम को मोटर बोट और अन्य बचाव उपकरणों के साथ शिवरीनारायण में तैनात किया गया है, जबकि दूसरी टीम को जिला मुख्यालय में रिजर्व रखा गया है। अतिरिक्त सहायता के लिए SDRF बिलासपुर से भी लगातार समन्वय किया जा रहा है।

घाट और पुलों पर बैरिकेडिंग

कलेक्टर और एसपी ने शिवरीनारायण बैराज, घाट, पुल, सांस्कृतिक भवन और बसंतपुर बैराज सहित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए घाटों और पुलों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी पुल या पुलिया पर पानी का बहाव आवागमन के लिए जोखिमपूर्ण हो, तो तत्काल यातायात नियंत्रित किया जाए और जरूरत पड़ने पर रास्ता बंद किया जाए।

तटीय गांवों में मुनादी के निर्देश

महानदी के तटीय क्षेत्रों और पहले जलभराव से प्रभावित इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। ग्रामीणों को संभावित जलभराव और सुरक्षा उपायों की जानकारी मुनादी के माध्यम से देने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए पहले से चिन्हांकित स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं रखने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से नदी, पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। तेज बहाव के पास सेल्फी या वीडियो बनाने के लिए जोखिम न उठाने और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने कहा गया है। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर महानदी के जलस्तर और तटीय क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।