Samachar Cafe
Breaking
🔴 Vikshit Bharat Yuva Samvad : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल 🔴 Doorstep Jeevan Praman Patra : रायपुर में अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया घर आकर पूरी करेगा डिजिटल प्रक्रिया 🔴 Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल 🔴 Pangolin Smuggling Busted : पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Food Department Raid : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में कई मिठाई और बेकरी प्रतिष्ठानों में मारा छापा; 80 किलो ब्रेड और 8 बोरी मैदा जब्त 🔴 Bastar Leaders Security Reduced : बस्तर में कम हुआ खौफ का दौर, मंत्री-दिग्गजों समेत 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती; जानें Z+ और Z सिक्योरिटी में क्या है अंतर 🔴 Chhattisgarh Police Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली बस्तर फाइटर्स आरक्षक की भर्ती, 2 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 🔴 National Unity Day 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया नमन, देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को किया याद 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, नवा रायपुर में लोककला, संस्कृति और संगीत के लगेंगे रंग; केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे शुभारंभ 🔴 Vocal for Local Diwali 2026 : स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा; पंडरी बाजार से खरीदे मिट्टी के दीये 🔴 Vikshit Bharat Yuva Samvad : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल 🔴 Doorstep Jeevan Praman Patra : रायपुर में अब मात्र 70 रुपये में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया घर आकर पूरी करेगा डिजिटल प्रक्रिया 🔴 Drunk Driving Accident : नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार स्कोडा कार ने मचाया कहर, भीषण हादसे में बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल 🔴 Pangolin Smuggling Busted : पैंगोलिन तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 किलो खाल और शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार 🔴 Food Department Raid : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में कई मिठाई और बेकरी प्रतिष्ठानों में मारा छापा; 80 किलो ब्रेड और 8 बोरी मैदा जब्त 🔴 Bastar Leaders Security Reduced : बस्तर में कम हुआ खौफ का दौर, मंत्री-दिग्गजों समेत 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती; जानें Z+ और Z सिक्योरिटी में क्या है अंतर 🔴 Chhattisgarh Police Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली बस्तर फाइटर्स आरक्षक की भर्ती, 2 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 🔴 National Unity Day 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया नमन, देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को किया याद 🔴 Chhattisgarh Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, नवा रायपुर में लोककला, संस्कृति और संगीत के लगेंगे रंग; केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे शुभारंभ 🔴 Vocal for Local Diwali 2026 : स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा; पंडरी बाजार से खरीदे मिट्टी के दीये

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Naxalite Cash Seizure : नक्सली कमांडर ने जंगल में छिपाए थे 21 लाख र...
Naxalite Cash Seizure : नक्सली कमांडर ने जंगल में छिपाए थे 21 लाख रुपए, निकालने पहुंचे आत्मसमर्पित माओवादियों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
अपराध

Naxalite Cash Seizure : नक्सली कमांडर ने जंगल में छिपाए थे 21 लाख रुपए, निकालने पहुंचे आत्मसमर्पित माओवादियों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Samachar Cafe Desk 31 October 2026
Share :

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से नक्सल गतिविधियों और अवैध वसूली से जुड़ी एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये नकद के डंप को निकालने पहुंचे दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

​ठेकेदारों और नागरिकों से की गई थी वसूली

पुलिस के मुताबिक, यह भारी-भरकम रकम नक्सलियों द्वारा क्षेत्र के ठेकेदारों और आम नागरिकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली के जरिए जुटाई गई थी, जिसे जंगल में जमीन के भीतर सुरक्षित छिपाकर रखा गया था।

​चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़ी गई दोनों महिला नक्सलियों ने पहले ही शासन की मुख्यधारा से जुड़ने वाली 'पुनर्वास नीति' के तहत सरेंडर कर दिया था, लेकिन पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि उनका मुख्य उद्देश्य अब इस छुपाई गई काली कमाई को वापस निकालना था।

​मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

मैनपुर पुलिस को मुखबिर से इस बात की पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग राजाडेरा पहाड़ी के पास जंगल में छिपी हुई रकम को निकालने पहुंचे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राजाडेरा पहाड़ी के पास सघन घेराबंदी की।

​इसी दौरान जंगल से एक बैग लेकर लौट रहे संदिग्धों की नजर जब पुलिस पर पड़ी, तो उन्होंने छिपने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।

​टिफिन में छिपाकर रखे गए थे 500-500 के नोट

पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक काले रंग का बैग मिला। जब बैग की जांच की गई, तो उसमें रखे टिफिन के भीतर 500-500 रुपये के नोटों के बंडल मिले। गिनती करने पर कुल 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा मौके से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस डंप के पीछे और कौन-कौन से नक्सली कमांडर या उनके मददगार संलिप्त हैं।