Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 🔴 Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण 🔴 Women Welfare: ग्राम कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से संवाद कर जानी योजनाओं की उपयोगिता 🔴 Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Vasundhara Project: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर 🔴 Police News: मुख्य आरोपी की जगह भाई को आरोपी बनाने का आरोप, एसपी ने SI को किया लाइन अटैच 🔴 Raipur Bus Checking News: 49 स्लीपर बसों पर 2.64 लाख का चालान, 160 यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई 🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना 🔴 Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 🔴 Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण 🔴 Women Welfare: ग्राम कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से संवाद कर जानी योजनाओं की उपयोगिता 🔴 Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Vasundhara Project: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर 🔴 Police News: मुख्य आरोपी की जगह भाई को आरोपी बनाने का आरोप, एसपी ने SI को किया लाइन अटैच 🔴 Raipur Bus Checking News: 49 स्लीपर बसों पर 2.64 लाख का चालान, 160 यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई 🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संप...
Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण
छत्तीसगढ़

Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण

Samachar Cafe Desk 22 September 2026
Share :

रायपुर, 22 सितंबर 2026। किसानों को धान उपार्जन के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भटगांव विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति मिली है। भटगांव विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से विधानसभा क्षेत्र के 7 धान उपार्जन केंद्रों में पक्के फड़ निर्माण एवं समतलीकरण कार्य के लिए कुल 69.58 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से उपार्जन केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और किसानों को धान बेचने के दौरान अधिक व्यवस्थित सुविधा मिल सकेगी।

स्वीकृत कार्यों में सूरजपुर विकासखंड के टमकी, सिरसी, करोटी बी, खोपो, बतरा, सांवारांवां और कुर्रीडीह स्थित धान उपार्जन केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र में 9.94 लाख रुपए की लागत से पक्के फड़ निर्माण एवं समतलीकरण का कार्य किया जाएगा।

पक्के फड़ और समतलीकरण की सुविधा उपलब्ध होने से धान की आवक, खरीदी और रख-रखाव के दौरान आने वाली व्यावहारिक परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी। इससे उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित करने के साथ किसानों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने में भी सहायता मिलेगी।

किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को गति देने के क्रम में यह स्वीकृति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। धान उपार्जन केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार से खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने और किसानों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।