Samachar Cafe
Breaking
🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना 🔴 Chhattisgarh Odisha Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोहन चरण माझी से की मुलाकात, आपसी सहयोग पर हुई चर्चा 🔴 Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं की आय बढ़ाने में मददगार बन रही योजना, 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी 🔴 Chhattisgarh Rural Development News: वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 🔴 Raigarh Namo Seva News: छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा का किया नाट्य मंचन 🔴 Development News: 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, शहर के लिए 4 नए बड़े कामों की घोषणा 🔴 Bhoramdev Corridor News: निर्माण में देरी पर मंत्रियों की सख्ती, 15 दिन की कार्ययोजना से तेज होगा काम 🔴 Pendra Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटक और रंगोली से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता, सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश 🔴 Raipur Municipal Corporation News: महापौर ने राजस्व विभाग की समीक्षा कर दिए पारदर्शी कर वसूली के निर्देश 🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना 🔴 Chhattisgarh Odisha Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोहन चरण माझी से की मुलाकात, आपसी सहयोग पर हुई चर्चा 🔴 Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं की आय बढ़ाने में मददगार बन रही योजना, 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी 🔴 Chhattisgarh Rural Development News: वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 🔴 Raigarh Namo Seva News: छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा का किया नाट्य मंचन 🔴 Development News: 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, शहर के लिए 4 नए बड़े कामों की घोषणा 🔴 Bhoramdev Corridor News: निर्माण में देरी पर मंत्रियों की सख्ती, 15 दिन की कार्ययोजना से तेज होगा काम 🔴 Pendra Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटक और रंगोली से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता, सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश 🔴 Raipur Municipal Corporation News: महापौर ने राजस्व विभाग की समीक्षा कर दिए पारदर्शी कर वसूली के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raipur Municipal Corporation News: महापौर ने राजस्व विभाग की समीक्ष...
Raipur Municipal Corporation News: महापौर ने राजस्व विभाग की समीक्षा कर दिए पारदर्शी कर वसूली के निर्देश
छत्तीसगढ़

Raipur Municipal Corporation News: महापौर ने राजस्व विभाग की समीक्षा कर दिए पारदर्शी कर वसूली के निर्देश

Samachar Cafe Desk 21 September 2026
Share :

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने निगम मुख्यालय में राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में कर निर्धारण, बकाया राजस्व, पार्ट-पेमेंट, भवन पूर्णता प्रमाणपत्र, कॉलोनियों में कर वसूली और निगम की लीज संपत्तियों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान एमआईसी सदस्य अवतार सिंह बागल सहित सभी जोनों के राजस्व अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जलकर और यूजर चार्ज को लेकर दिए निर्देश

महापौर ने स्पष्ट किया कि जलकर और यूजर चार्ज पर ब्याज नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने बकाया राशि के पार्ट-पेमेंट की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के साथ ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था में नियमानुसार पार्ट-पेमेंट की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान ऐसे भवनों का मामला भी सामने आया, जहां नल कनेक्शन उपलब्ध नहीं होने के बावजूद जलकर का डिमांड भेजा जा रहा था। महापौर ने निर्देश दिए कि जिन संपत्तियों में नल कनेक्शन नहीं है, वहां जलकर की वसूली नहीं की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व बढ़ाना जरूरी है, लेकिन कार्रवाई नियमों के अनुरूप ही होनी चाहिए।

कर निर्धारण का आधार सार्वजनिक करने पर जोर

महापौर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि करारोपण की प्रक्रिया से पहले संबंधित अधिनियम और नियमों का अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को कर और शुल्क से जुड़े नियम, स्लैब तथा कर निर्धारण के आधार की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि करारोपण का आधार आम जनता के लिए स्पष्ट और पारदर्शी होना चाहिए, ताकि नागरिकों को अपने ऊपर लगाए गए कर की प्रक्रिया और आधार की जानकारी मिल सके।

लीज संपत्तियों के नवीनीकरण की प्रक्रिया होगी तेज

निगम की लीज पर दी गई उन संपत्तियों की भी समीक्षा की गई, जिनकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। महापौर ने ऐसे मामलों में नियमानुसार लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनाई जाए।

कॉलोनियों के हैंडओवर और कर वसूली की होगी जांच

महापौर ने विभिन्न कॉलोनियों की फाइलवार जांच करने के निर्देश दिए। इसमें यह देखा जाएगा कि संबंधित कॉलोनी का नगर निगम को विधिवत हैंडओवर हुआ है या नहीं। साथ ही निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, कर निर्धारण और वसूली के आधार की भी समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और उनकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी केवल कर वसूली तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को बेहतर सड़क, पानी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण दायित्व है।