Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 🔴 Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण 🔴 Women Welfare: ग्राम कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से संवाद कर जानी योजनाओं की उपयोगिता 🔴 Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Vasundhara Project: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर 🔴 Police News: मुख्य आरोपी की जगह भाई को आरोपी बनाने का आरोप, एसपी ने SI को किया लाइन अटैच 🔴 Raipur Bus Checking News: 49 स्लीपर बसों पर 2.64 लाख का चालान, 160 यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई 🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना 🔴 Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 🔴 Disability Empowerment: शिविरों में दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिलीं जरूरी सेवाएं, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Paddy Procurement: भटगांव विधानसभा के 7 धान केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ का निर्माण 🔴 Women Welfare: ग्राम कुंजनगर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महिलाओं से संवाद कर जानी योजनाओं की उपयोगिता 🔴 Disability Support: सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को मिला संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम 🔴 Vasundhara Project: डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़, सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर 🔴 Police News: मुख्य आरोपी की जगह भाई को आरोपी बनाने का आरोप, एसपी ने SI को किया लाइन अटैच 🔴 Raipur Bus Checking News: 49 स्लीपर बसों पर 2.64 लाख का चालान, 160 यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई 🔴 Nava Raipur Cancer Conclave: कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 🔴 Bhubaneswar Lingaraj Temple News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक किए भगवान लिंगराज के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्...
Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़

Raipur South Development: विधायक सुनील सोनी ने जोन 4 में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Samachar Cafe Desk 22 September 2026
Share :

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 4 कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे और स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों के प्रस्ताव अब तक तैयार नहीं किए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और सभी स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सुनील सोनी ने जोन 4 के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले 15 दिनों के भीतर विधायक निधि के सभी स्वीकृत विकास कार्यों के लिए नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूरी कराई जाए। उन्होंने नए स्वीकृत विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू करने और संबंधित प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी नहीं करने को कहा। इस दौरान जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी और कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश

विधायक ने जोन 4 के अंतर्गत आने वाले वार्डों की वर्तमान सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को वार्डों में पार्षदों के साथ निरीक्षण करने और नागरिकों से सीधे उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर नियमित निगरानी के माध्यम से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाना चाहिए।

बार-बार सड़क खोदने पर जताई नाराजगी

सुनील सोनी ने पाइपलाइन सुधार और केबल बिछाने के नाम पर सड़कों की बार-बार खुदाई किए जाने के मामले में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सुव्यवस्थित योजना बनाकर कार्य कराने और अनावश्यक रूप से सड़कों को दोबारा खोदने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने को कहा, ताकि नागरिकों को परेशानी न हो और सड़कों की स्थिति प्रभावित न हो।

जोन 4 कार्यालय पहुंचने पर पार्षदों और अधिकारियों ने बुके देकर विधायक सुनील सोनी का स्वागत किया। समीक्षा बैठक में जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, संजना हियाल, पार्षद अजय साहू, कार्यपालन अभियंता जल नर सिंह फरेन्द्र, सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित जोन 4 के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।