अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर। भारतीय संविधान के गौरव, मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा कल 26 नवंबर को ‘संविधान गौरव दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में अपराह्न 3:30 बजे से प्रारंभ होगा।
इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे। आयोजन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी और भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।
मंत्री, सांसद और विधायक भी होंगे शामिल
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही रायपुर के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे तथा भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।