अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 16 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड परिसर में प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण किया है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 12 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक पार्किंग सुविधा के शुरू होने से शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।


इस पांच मंजिला (भूतल सहित) आधुनिक पार्किंग भवन की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के शहरों को आधुनिक और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाना सरकार की प्राथमिकता है। सीमित शहरी भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए तैयार की गई यह परियोजना बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगने से पुराना बस स्टैंड और आसपास के बाजारों में आवागमन पूरी तरह सुगम हो सकेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला एवं धरमलाल कौशिक, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।