अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 16 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी आर्थिक समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान ग्राम सेंदरी स्थित धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा कर स्वयं धान तौला। मुख्यमंत्री के सेंदरी पहुंचने पर स्थानीय किसानों ने उन्हें धान से तौलकर (तुलादान) उनका अत्यंत आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद परिसर स्थित मंदिर में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए इस वर्ष प्रदेश में 360 नए उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिससे राज्य में कुल उपार्जन केंद्रों की संख्या लगभग 3,100 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि जो पात्र किसान मौसम या अन्य कारणों से निर्धारित अधिकतम सीमा से कम धान बेचेंगे, उन्हें भी नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं एक किसान के बेटे हैं, इसलिए किसानों की हर चुनौती और जरूरत को अच्छी तरह समझते हैं।


सेंदरी सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत धान खरीदी के पहले दिन तीन किसानों से कुल 52 क्विंटल धान की खरीदी की गई: