अपनी पसंद की खबर खोजें
बीजापुर। भोपालपटनम क्षेत्र के एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल रूद्रारम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को झालरापाटन से ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया।
मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने भोपालपटनम थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। आरोपी की तलाश के लिए दो अलग-अलग टीमें रवाना की गई थीं। एक टीम राजस्थान और दूसरी टीम हरियाणा में आरोपी की पतासाजी में जुटी थी।
पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को राजस्थान के झालरापाटन से गिरफ्तार कर बीजापुर लाया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।