अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 18 नवंबर 2026। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भव्य दीपावली मिलन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों के साथ 'विज्ञान भारती' के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संस्था के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट कर दीपावली की बधाइयाँ दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय अंचलों और दूरस्थ गांवों तक अंतरिक्ष विज्ञान और वैज्ञानिक चेतना को पहुंचाने की संस्था की अनूठी पहल 'स्पेस ऑन व्हील' की जमकर सराहना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विज्ञान और नवाचार के प्रति जिज्ञासा नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है:
समारोह के दौरान संस्था के प्रतिनिधि श्री वर प्रसाद कोला ने मुख्यमंत्री को विज्ञान भारती के उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी:
इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुशकुमार नायक और एनआईटी रायपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार सिसोदिया भी उपस्थित रहे।