Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार 🔴 Raipur Police Action : फरार आरोपी शोएब ढेबर से सांठगांठ और संदिग्ध आचरण पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर आईजी ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे को किया सस्पेंड 🔴 Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत 🔴 Governor Ramen Deka Youth Camp : विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम, 'वंदे मातरम् राज्य युवा शिविर' में बोले राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न 🔴 Bastar Mega Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और संस्कृति के विकास पर जोर 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : 'स्पेस ऑन व्हील' से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान भारती के प्रयासों की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट, टिन के पीपे से सूफी गायकी तक के सफर को सराहा 🔴 OBC Welfare Commission Review Meeting : पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं— आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा 🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार 🔴 Raipur Police Action : फरार आरोपी शोएब ढेबर से सांठगांठ और संदिग्ध आचरण पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर आईजी ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे को किया सस्पेंड 🔴 Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत 🔴 Governor Ramen Deka Youth Camp : विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम, 'वंदे मातरम् राज्य युवा शिविर' में बोले राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न 🔴 Bastar Mega Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और संस्कृति के विकास पर जोर 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : 'स्पेस ऑन व्हील' से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान भारती के प्रयासों की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट, टिन के पीपे से सूफी गायकी तक के सफर को सराहा 🔴 OBC Welfare Commission Review Meeting : पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं— आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम मंत्रिमंडल Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में...
Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत
मंत्रिमंडल

Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत

Samachar Cafe Desk 18 November 2026
Share :

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -

​मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद ने ‘‘छत्तीसगढ़ पंचायत (ग्रामीण नलजल संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम, 2026’’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है।

​इसके अंतर्गत पूर्व में लागू वर्ष 2024 के नियमों को निरस्त कर जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नए नियम लागू किए जाएंगे। नवीन नियमों में भारत सरकार द्वारा सुझाए गए सभी 19 तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय बिंदुओं को शामिल किया गया है। इससे ग्राम पंचायतों के माध्यम से नलजल योजनाओं का नियमित संचालन, रखरखाव और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित होगा। विशेष रूप से एक हजार से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों में नलजल योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए ‘मुख्यमंत्री नल जल अनुदान’ के माध्यम से वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को प्रतिमाह न्यूनतम 50 प्रतिशत जल प्रभार का संग्रहण करना होगा।

​वार्षिक जल प्रभार की 75 प्रतिशत से अधिक राशि का संग्रहण करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये ‘मुख्यमंत्री नल जल प्रोत्साहन राशि’ दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

​राज्य सरकार के इस निर्णय से छोटी ग्राम पंचायतों पर न केवल आर्थिक भार कम होगा, साथ ही ग्रामीण परिवारों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

​मंत्रिपरिषद द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप नारायणपुर में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह ( PVTG) के अबूझमाड़िया विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा संचालित रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय को तीन वर्षों के लिए आवर्ती एवं अनावर्ती अनुदान स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है।

​इसके लिए छत्तीसगढ़ अशासकीय महाविद्यालय और संस्था (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम, 2006 के निर्धारित मापदण्डों में शिथिलीकरण को मंजूरी दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ इस महाविद्यालय के संचालन एवं अधोसंरचना विकास के लिए तीन वर्षों में लगभग 40.98 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है। इस निर्णय से अबूझमाड़ सहित दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी तथा उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

​मंत्रिपरिषद की बैठक में राजनांदगांव जिले में बाल सम्प्रेक्षण गृह भवन के निर्माण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को भूमि आबंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील के ग्राम कौरिनभांठा में राजगामी संपदा की खसरा क्रमांक 284 की 0.223 हेक्टेयर अर्थात 24,090 वर्गफीट भूमि आबंटित की जाएगी। नवीन सम्प्रेक्षण गृह के निर्माण से विधि से संघर्षरत बालकों के लिए सुरक्षित आवास, देखभाल, परामर्श, शिक्षा एवं पुनर्वास की सुविधाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

​मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के राजनांदगांव में संभागीय कार्यालय की स्थापना के लिए भूमि आबंटन का प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव शहर के बल्देव बाग स्थित स्टेट हाईस्कूल परिसर की 264 वर्गमीटर भूमि माध्यमिक शिक्षा मण्डल को आबंटित की जाएगी।

​माध्यमिक शिक्षा मण्डल के संभागीय कार्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शैक्षणिक संस्थाओं को मण्डल से संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।