Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार 🔴 Raipur Police Action : फरार आरोपी शोएब ढेबर से सांठगांठ और संदिग्ध आचरण पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर आईजी ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे को किया सस्पेंड 🔴 Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत 🔴 Governor Ramen Deka Youth Camp : विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम, 'वंदे मातरम् राज्य युवा शिविर' में बोले राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न 🔴 Bastar Mega Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और संस्कृति के विकास पर जोर 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : 'स्पेस ऑन व्हील' से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान भारती के प्रयासों की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट, टिन के पीपे से सूफी गायकी तक के सफर को सराहा 🔴 OBC Welfare Commission Review Meeting : पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं— आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा 🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार 🔴 Raipur Police Action : फरार आरोपी शोएब ढेबर से सांठगांठ और संदिग्ध आचरण पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर आईजी ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे को किया सस्पेंड 🔴 Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत 🔴 Governor Ramen Deka Youth Camp : विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम, 'वंदे मातरम् राज्य युवा शिविर' में बोले राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न 🔴 Bastar Mega Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और संस्कृति के विकास पर जोर 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : 'स्पेस ऑन व्हील' से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान भारती के प्रयासों की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट, टिन के पीपे से सूफी गायकी तक के सफर को सराहा 🔴 OBC Welfare Commission Review Meeting : पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं— आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नार...
Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न
छत्तीसगढ़

Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न

Samachar Cafe Desk 18 November 2026
Share :

रायपुर, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के आकांक्षी और दूरस्थ माने जाने वाले नारायणपुर जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की स्वास्थ्य रिपोर्ट (अप्रैल-सितंबर 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले ने राज्य की शीर्ष अचीवर्स श्रेणी में अपना स्थान बना लिया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम वनांचलों वाले अबूझमाड़ क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से यह सफलता मिली है।

​ निर्धारित लक्ष्य से अधिक संस्थागत प्रसव (109.26% उपलब्धि)

  • ​वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक (शुरुआती सात महीनों में) जिले को 1,786 संस्थागत प्रसव का लक्ष्य सौंपा गया था।
  • ​स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, बेहतर प्रबंधन और जन-जागरूकता के कारण इस अवधि में 1,951 सुरक्षित प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 109.26 प्रतिशत है।
  • ​पूरे वित्तीय वर्ष के लिए रखे गए 3,061 के कुल लक्ष्य का 63.74 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ इन सात महीनों में ही पूरा कर लिया गया है।

​ मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि नारायणपुर के वनाच्छादित अंचल अबूझमाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं का यह विस्तार हर्ष का विषय है। हमारी सरकार का स्पष्ट विजन है कि राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति और हर गर्भवती माता तक सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें।

​स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सुदूर वनांचलों में जहाँ कभी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को लेकर कठिनाइयाँ थीं, आज मितानिनों, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों के प्रयासों से महिलाएं जागरूक होकर अस्पतालों का रुख कर रही हैं। यह मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की मुहिम में मील का पत्थर साबित होगा।

​प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों के आंकड़े

​कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के कुशल मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की मेहनत से विभिन्न संस्थानों में बेहतरीन आंकड़े दर्ज किए गए हैं:

  • ​जिला चिकित्सालय नारायणपुर: सर्वाधिक 710 प्रसव (अक्टूबर माह में 125 सुरक्षित प्रसव)।
  • ​सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी): ओरछा में 147 और छोटे डोंगर में 105 (कुल 252 प्रसव)।
  • ​प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी): धौड़ाई में 148 और बेनूर में 84 (कुल 324 प्रसव)।
  • ​सुदूर उप स्वास्थ्य केंद्र: ओरछा के दूरस्थ केंद्रों—आकाबेड़ा (24), नेडनार (20) और इहनार (20) सहित कुल 403 प्रसव ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्रों में हुए।
  • ​निजी एवं स्वयंसेवी संस्थाएं: असीसी शांति अस्पताल में 169 और रामकृष्ण मिशन में 93 प्रसव दर्ज किए गए।

​गांव-गांव में सक्रिय मितानिनों, ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की घर-घर जाकर की गई मॉनिटरिंग और जागरूकता के कारण ही आज दुर्गम क्षेत्रों की महिलाएं भी संस्थागत प्रसव के लिए आगे आ रही हैं।