अपनी पसंद की खबर खोजें
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही / रायपुर, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री आर. एस. विश्वकर्मा ने कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सहित सभी पात्र हितग्राहियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए शिक्षा, रोजगार, कृषि, स्वरोजगार और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।
श्री विश्वकर्मा ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली और विभागीय गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया।
शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान श्री विश्वकर्मा ने स्कूलों, छात्रावासों और आश्रमों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक माहौल देने के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों की स्थापना के नए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए चल रहे सर्वेक्षण कार्य की विशेष समीक्षा की गई:
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले की भौगोलिक स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री निलांबर नायक, श्री बल्दाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, आयोग के सचिव श्री अमित कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।