Samachar Cafe
Breaking
🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं 🔴 Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त, धान खरीदी में रकबा शिकायतों पर कलेक्टरों को स्वयं जांच के निर्देश 🔴 Pendrawan Reservoir Dispute CG: पेंड्रावन-बंगोली जलाशय विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम साय ने दिया जनहित में फैसले का भरोसा; भूपेश बघेल आज रखेंगे कांग्रेस का रुख 🔴 Balod School Music Teacher Arrested: दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर भेजा जेल 🔴 Bijapur Maoist Hideout Drone Seized: बीजापुर के कोरागुट्टा जंगल में माओवादियों के पुराने ठिकाने से ड्रोन और 15 वायरलेस सेट बरामद, तकनीकी तंत्र का हुआ खुलासा 🔴 CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि 🔴 CG BJP Mission 2028 Strategy: मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 36 हारी सीटों पर निगम-मंडल अध्यक्षों को उतारा; 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा-दूत अभियान 🔴 PM JANMAN Jashpur Bridge Approval: पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 Raipur Sahitya Utsav 2027: 8 से 10 जनवरी तक होगा रायपुर साहित्य उत्सव, सीएम साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 🔴 Ramnami Eco Tourism Chandlidih: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी इको टूरिज्म का हुआ शुभारंभ; पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक 🔴 Dharohar Portal CG Pilot: छत्तीसगढ़ में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू, एआई डीड ड्राफ्टिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं 🔴 Paras Portal Review Meeting CG: पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में सीएम साय सख्त, धान खरीदी में रकबा शिकायतों पर कलेक्टरों को स्वयं जांच के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Crime News: अमलीडीह में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला क...
Crime News: अमलीडीह में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला कर आरोपी फरार
अपराध

Crime News: अमलीडीह में 18 वर्षीय युवक की हत्या, पेपर कटर से हमला कर आरोपी फरार

Samachar Cafe Desk 11 October 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में शनिवार देर रात 18 वर्षीय युवक की धारदार पेपर कटर से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक के पास की है। हमले में युवक की जांघ की मुख्य नस कटने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

घर लौटते समय युवक को घेरकर किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमलीडीह निवासी गौरव सेन (18 वर्ष) के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे गौरव किसी काम से घर से बाहर गया था। वापस लौटते समय जब वह अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक के पास पहुंचा, तभी वहां मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया। युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपियों ने पेपर कटर से उसकी जांघ पर लगातार कई वार कर दिए।

गंभीर रक्तस्राव के कारण मौके पर हुई मौत

हमले में गौरव की जांघ की मुख्य नस कट गई, जिससे तेजी से खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सड़क पर युवक को खून से लथपथ देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

हत्या का मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और आरोपियों की पहचान भी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Tags :