अपनी पसंद की खबर खोजें
रायपुर, 16 नवंबर 2026। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF 2026) में छत्तीसगढ़ की सदियों पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां और प्राचीन ताम्रपत्र देश-विदेश से पहुंचे आगंतुकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन में प्रदर्शित 16वीं शताब्दी की स्वर्ण अक्षरों में लिखित श्रीमद्भगवद्गीता की दुर्लभ पांडुलिपि हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। गोंडवाना की प्रतापी शासिका रानी दुर्गावती के समकालीन कालखंड से जुड़ी यह अनमोल पांडुलिपि प्रदेश की समृद्ध साहित्यिक और आध्यात्मिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है।
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय द्वारा लगाई गई इस विशेष प्रदर्शनी में इतिहास के अनछुए पहलू सामने आए हैं:
मेले के दौरान ट्रेड फेयर के जूरी सदस्यों ने भी छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रदेश के लोक कलाकारों ने पारंपरिक और ऊर्जावान गेंड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर जूरी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया। जूरी ने पवेलियन में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और ऐतिहासिक धरोहरों का बारीकी से अवलोकन किया तथा स्टॉल संचालकों से उनकी विशेषताओं की जानकारी ली।
यह व्यापार मेला 13 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हॉल नंबर 4 (प्रथम तल, स्टॉल नंबर 4F-03-A) में स्थापित छत्तीसगढ़ पवेलियन के जरिए राज्य अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास की तस्वीर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व के साथ प्रस्तुत कर रहा है।