Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार 🔴 Raipur Police Action : फरार आरोपी शोएब ढेबर से सांठगांठ और संदिग्ध आचरण पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर आईजी ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे को किया सस्पेंड 🔴 Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत 🔴 Governor Ramen Deka Youth Camp : विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम, 'वंदे मातरम् राज्य युवा शिविर' में बोले राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न 🔴 Bastar Mega Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और संस्कृति के विकास पर जोर 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : 'स्पेस ऑन व्हील' से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान भारती के प्रयासों की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट, टिन के पीपे से सूफी गायकी तक के सफर को सराहा 🔴 OBC Welfare Commission Review Meeting : पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं— आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा 🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार 🔴 Raipur Police Action : फरार आरोपी शोएब ढेबर से सांठगांठ और संदिग्ध आचरण पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर आईजी ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे को किया सस्पेंड 🔴 Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत 🔴 Governor Ramen Deka Youth Camp : विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम, 'वंदे मातरम् राज्य युवा शिविर' में बोले राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न 🔴 Bastar Mega Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और संस्कृति के विकास पर जोर 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : 'स्पेस ऑन व्हील' से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान भारती के प्रयासों की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट, टिन के पीपे से सूफी गायकी तक के सफर को सराहा 🔴 OBC Welfare Commission Review Meeting : पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं— आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर प्रवास का पहला दिन, गार्डन्स ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर प्रवास का पहला दिन, गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर प्रवास का पहला दिन, गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

Samachar Cafe Desk 04 October 2026
Share :

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF) द्वारा आयोजित प्रथम ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026’ में सहभागिता के लिए सिंगापुर प्रवास पर है.

सिंगापुर प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री साय एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध ‘गार्डन्स बाय द बे’ के जनरल मैनेजर, मास्टर प्लानिंग जेसन येओ तथा डायरेक्टर लिम चियाप सॉन्ग सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की.

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को गार्डन्स बाय द बे की मास्टर प्लानिंग, सतत डिजाइन और उद्यान प्रबंधन से जुड़ी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों की जानकारी दी गई. दोनों पक्षों के बीच उद्यानिकी, वनस्पति संरक्षण, शहरी हरियाली, ईको-टूरिज्म और क्षमता विकास के क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध वनों और जैव विविधता से परिपूर्ण प्रदेश है. गार्डन्स बाय द बे की विशेषज्ञता और अनुभवों का लाभ नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास के साथ ही प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर लैंडस्केपिंग और हरित क्षेत्रों के विस्तार में लिया जा सकता है. इससे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं को नया विस्तार मिलेगा, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय शाम को SING फोरम की पूर्व संध्या पर सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित लीडरशिप डिनर में शामिल हुए. इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन श्री मार्क ली और सीईओ कोक पिंग सून उपस्थित थे.

लीडरशिप डिनर में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के सदस्यों के साथ मास्टरकार्ड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ के 7 सदस्यीय और हरियाणा के 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी सहभागिता की.

यह आयोजन भारतीय राज्यों और सिंगापुर के व्यावसायिक समुदाय के बीच निवेश, व्यापार और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी को लेकर संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना.

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को तेजी से उभरते निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने प्रदेश की प्रगतिशील औद्योगिक नीति, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए किए गए सुधारों तथा एमएसएमई, स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक अवसरों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उद्योग जगत को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण की यात्रा में सहभागी बनने और प्रदेश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 अक्टूबर को SING फोरम 2026 में सहभागिता करेंगे. इसके पश्चात 6 अक्टूबर को सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों और निवेश संस्थानों के शीर्ष नेतृत्व के साथ आयोजित सीईओ राउंडटेबल में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं और आर्थिक साझेदारी के अवसरों पर विस्तृत चर्चा करेंगे.