Samachar Cafe
Breaking
🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार 🔴 Raipur Police Action : फरार आरोपी शोएब ढेबर से सांठगांठ और संदिग्ध आचरण पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर आईजी ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे को किया सस्पेंड 🔴 Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत 🔴 Governor Ramen Deka Youth Camp : विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम, 'वंदे मातरम् राज्य युवा शिविर' में बोले राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न 🔴 Bastar Mega Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और संस्कृति के विकास पर जोर 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : 'स्पेस ऑन व्हील' से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान भारती के प्रयासों की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट, टिन के पीपे से सूफी गायकी तक के सफर को सराहा 🔴 OBC Welfare Commission Review Meeting : पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं— आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा 🔴 Chhattisgarh Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज होगी अहम कैबिनेट बैठक, धान खरीदी और विधानसभा के शीतकालीन सत्र समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन 🔴 Cyber Fraud News : बाइक चालान का फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी के खाते से 96,786 रुपए पार 🔴 Raipur Police Action : फरार आरोपी शोएब ढेबर से सांठगांठ और संदिग्ध आचरण पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर आईजी ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे को किया सस्पेंड 🔴 Chhattisgarh Cabinet Decisions : विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए नए नियम मंजूर, नारायणपुर में कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ स्वीकृत 🔴 Governor Ramen Deka Youth Camp : विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम, 'वंदे मातरम् राज्य युवा शिविर' में बोले राज्यपाल रमेन डेका 🔴 Narayanpur Healthcare Achievement : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि, लक्ष्य से अधिक 1,951 सुरक्षित प्रसव संपन्न 🔴 Bastar Mega Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और संस्कृति के विकास पर जोर 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : 'स्पेस ऑन व्हील' से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान भारती के प्रयासों की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Diwali Milan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट, टिन के पीपे से सूफी गायकी तक के सफर को सराहा 🔴 OBC Welfare Commission Review Meeting : पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं— आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raigarh Cyber Awareness News: 162 फिल्मों से युवाओं ने दिया साइबर स...
Raigarh Cyber Awareness News: 162 फिल्मों से युवाओं ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, 11 राज्यों और रूस से पहुंचीं प्रविष्टियां
छत्तीसगढ़

Raigarh Cyber Awareness News: 162 फिल्मों से युवाओं ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, 11 राज्यों और रूस से पहुंचीं प्रविष्टियां

Samachar Cafe Desk 04 October 2026
Share :

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। साइबर अपराधों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन एवं सम्मान समारोह रायगढ़ के पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की स्क्रीनिंग की गई।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि डिजिटल तकनीक के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौती भी बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी है। उन्होंने युवाओं से स्वयं साइबर जागरूक बनने और ‘साइबर एम्बेसडर’ की भूमिका निभाते हुए अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित सेवा संकल्प अभियान की चिन्हित सेवा गतिविधियों में साइबर जागरूकता को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने सिनेमा और रचनात्मकता को साइबर सुरक्षा से जोड़कर युवाओं तक डिजिटल सुरक्षा का संदेश पहुंचाने की पहल की है।

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने साइबर जागृति अभियान और तकनीक आधारित जनजागरूकता पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक का उपयोग जनहित, जागरूकता और सुरक्षा के लिए किया जाना समाज को अधिक सुरक्षित बनाने में उपयोगी हो सकता है।

सात सप्ताह में करीब 2 लाख लोगों तक पहुंचा अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ संचालित किया गया। सात सप्ताह के दौरान रायगढ़ जिले में विभिन्न गतिविधियों और माध्यमों के जरिए करीब 2 लाख लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इसी अभियान के अंतर्गत ‘संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता को साइबर जागरूकता से जोड़कर डिजिटल सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना था।

11 राज्यों के 35 जिलों से मिलीं 162 फिल्में

प्रतियोगिता को देशभर से व्यापक प्रतिसाद मिला। 11 राज्यों के 35 जिलों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के अलावा रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्राप्त हुई।

प्रतियोगिता के आयोजन में रोटरी क्लब रायगढ़ का विशेष सहयोग रहा, जबकि प्रबंधन की जिम्मेदारी Take 3 Studios ने संभाली। निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए फिल्म क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। इसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘भूलन: द मेज़’ के निर्देशक मनोज वर्मा, फिल्मकार योगेंद्र चौबे तथा रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार और अभिनय प्रशिक्षक सुनील चिपड़े शामिल रहे।

‘दूसर छोर’ और ‘एक्सेस लिंक’ ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता की श्रेणी ‘अ’ (3 से 6 मिनट) में स्वपनिल कोटरीवार की फिल्म ‘दूसर छोर’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। होमेन्द्र कुमार की फिल्म ‘जरूरत’ द्वितीय और प्रकाश पटेल की ‘गुपचुप ठेला’ तृतीय रही।

श्रेणी ‘ब’ (1 से 3 मिनट) में दीपक जायसवाल की फिल्म ‘एक्सेस लिंक’ प्रथम, तुषार सोलंकी की ‘Dial 1930’ द्वितीय और समीर चन्द्रा की ‘Golden Hour’ तृतीय स्थान पर रही।

श्रेणी ‘अ’ में प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय को 75 हजार रुपये और तृतीय को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं श्रेणी ‘ब’ में प्रथम विजेता को 75 हजार रुपये, द्वितीय को 50 हजार रुपये और तृतीय विजेता को 25 हजार रुपये प्रदान किए गए। इस तरह दोनों श्रेणियों के छह विजेताओं को कुल 3.75 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

‘The Cyber Trap’ में बताए साइबर अपराध से बचाव के तरीके

समारोह में रायगढ़ पुलिस द्वारा विशेष रूप से तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की स्क्रीनिंग की गई। यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थी, बल्कि आम नागरिकों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

फिल्म में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत, हर्ष बैरागी तथा रायगढ़ पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी और निर्देशन ऋभू समर्थ सिंह ने किया है।

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, प्रतियोगिता के प्रतिभागी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।