Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur Conversion Dispute: आर्य समाज में विवाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव लगाने का आरोप, पति-सास-ससुर गिरफ्तार 🔴 Panchayat Scam: 20 साल बाद भी करोड़ों की वसूली अधूरी, चार तहसीलों में 3.14 करोड़ से ज्यादा की राशि लंबित 🔴 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई हिस्सों से लौटेगा मानसून 🔴 Gandhi Jayanti 2026: सत्य-अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जानें जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट्स 🔴 Suicide Case: शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव 🔴 Chhattisgarh School Room: सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये, दो विभागों की राशि का होगा अभिसरण 🔴 Sukma Bear Attack: जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू का हमला, दोनों घायल 🔴 Chhattisgarh Khadi Conference: गांधी जयंती पर खादी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, 31 मार्च 2027 तक 25% की छूट 🔴 Narayanpur Gram Sabha: जहां कभी नक्सलियों की जन अदालतों का भय था, अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे गांव की विकास प्राथमिकताएं 🔴 Chhattisgarh Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, संगठन और प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा 🔴 Raipur Conversion Dispute: आर्य समाज में विवाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव लगाने का आरोप, पति-सास-ससुर गिरफ्तार 🔴 Panchayat Scam: 20 साल बाद भी करोड़ों की वसूली अधूरी, चार तहसीलों में 3.14 करोड़ से ज्यादा की राशि लंबित 🔴 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई हिस्सों से लौटेगा मानसून 🔴 Gandhi Jayanti 2026: सत्य-अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जानें जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट्स 🔴 Suicide Case: शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव 🔴 Chhattisgarh School Room: सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये, दो विभागों की राशि का होगा अभिसरण 🔴 Sukma Bear Attack: जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू का हमला, दोनों घायल 🔴 Chhattisgarh Khadi Conference: गांधी जयंती पर खादी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, 31 मार्च 2027 तक 25% की छूट 🔴 Narayanpur Gram Sabha: जहां कभी नक्सलियों की जन अदालतों का भय था, अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे गांव की विकास प्राथमिकताएं 🔴 Chhattisgarh Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, संगठन और प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raipur Nasha Mukti Padyatra: नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यप...
Raipur Nasha Mukti Padyatra: नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल रमेन डेका ने की पदयात्रा, गांधी-शास्त्री और डॉ. आंबेडकर को किया नमन
छत्तीसगढ़

Raipur Nasha Mukti Padyatra: नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल रमेन डेका ने की पदयात्रा, गांधी-शास्त्री और डॉ. आंबेडकर को किया नमन

Samachar Cafe Desk 02 October 2026
Share :

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने पदयात्रा में शामिल होकर नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

राज्यपाल रमेन डेका ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

पदयात्रा टाउन हॉल रायपुर से शुरू होकर अंबेडकर चौक पहुंची। यहां राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।

पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।