Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल 🔴 Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 10 जनवरी 2027 को होगा एग्जाम 🔴 Durg PG Murder: सिगरेट मांगने और विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में 🔴 Manendragarh Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, मौत के बाद गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल विकास और एग्रो प्रोसेसिंग में भी हुए समझौते 🔴 Bilaspur PM Awas-E-Bus Project: निर्माण कार्यों का निरीक्षण, 15 दिनों में कमियां दूर करने के निर्देश 🔴 Chhattisgarh Housing News: नरदहा में रागिनी का अपना घर होने का सपना हुआ पूरा, नए आशियाने से परिवार को मिला सुरक्षित भविष्य 🔴 Ambikapur-Delhi Rail Service: अब सप्ताह में दो दिन चलेगी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा 🔴 Bilaspur Suicide Case: खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत 🔴 Chhattisgarh School Sports: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन 🔴 Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल 🔴 Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 10 जनवरी 2027 को होगा एग्जाम 🔴 Durg PG Murder: सिगरेट मांगने और विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में 🔴 Manendragarh Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, मौत के बाद गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल विकास और एग्रो प्रोसेसिंग में भी हुए समझौते 🔴 Bilaspur PM Awas-E-Bus Project: निर्माण कार्यों का निरीक्षण, 15 दिनों में कमियां दूर करने के निर्देश 🔴 Chhattisgarh Housing News: नरदहा में रागिनी का अपना घर होने का सपना हुआ पूरा, नए आशियाने से परिवार को मिला सुरक्षित भविष्य 🔴 Ambikapur-Delhi Rail Service: अब सप्ताह में दो दिन चलेगी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा 🔴 Bilaspur Suicide Case: खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत 🔴 Chhattisgarh School Sports: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Ambikapur-Delhi Rail Service: अब सप्ताह में दो दिन चलेगी निजामुद्दी...
Ambikapur-Delhi Rail Service: अब सप्ताह में दो दिन चलेगी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा
छत्तीसगढ़

Ambikapur-Delhi Rail Service: अब सप्ताह में दो दिन चलेगी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा

Samachar Cafe Desk 06 October 2026
Share :

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा अब सप्ताह में दो दिन उपलब्ध होगी। मंगलवार को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से सांसद चिंतामणि महाराज ने द्विसाप्ताहिक ट्रेन को सुबह 7:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मुलाकात की, उन्हें पुष्प भेंट किए और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अनुसार गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 22408 हजरत निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार और मंगलवार को रात 11 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। सेवा की आवृत्ति बढ़ने से सरगुजा संभाग के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए सप्ताह में एक अतिरिक्त सीधी रेल सेवा मिल गई है।

लंबे समय से की जा रही थी सप्ताह में दो दिन ट्रेन की मांग

सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि अम्बिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अतिरिक्त फेरा शुरू होने से सरगुजा संभाग के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में अधिक सुविधा मिलेगी। पहले सप्ताह में केवल एक दिन ट्रेन होने के कारण सभी यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का अवसर नहीं मिल पाता था। नई व्यवस्था के पहले दिन यात्रियों में भी उत्साह देखा गया।

रायगढ़, जशपुर क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से भी यात्री इस ट्रेन से सफर करने पहुंचे। सांसद ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति सरगुजा संभाग की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

यात्रियों की मांग के आधार पर बढ़ाई गई सेवा

डीआरएम राकेश रंजन ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से दिल्ली के लिए संचालित रेल सेवा को सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने की मांग कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर रेल मंत्रालय ने ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाई है। इससे अम्बिकापुर के साथ-साथ ट्रेन के मार्ग में आने वाले विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस अतिरिक्त रेल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन का भी होगा विस्तार

डीआरएम राकेश रंजन ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन में नया प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। रेलवे लाइनों के विस्तार के साथ बड़े फुट ओवरब्रिज (FOB) का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके अलावा कोचिंग सुविधाओं में सुधार का काम चल रहा है। भविष्य में अम्बिकापुर से और ट्रेनों के संचालन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्टेशन की अधोसंरचना और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर भी काम किया जा रहा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के लिए बढ़ेगी सुविधा

अम्बिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि अम्बिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन सीधी ट्रेन मिलने से नगरवासियों और पूरे क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा होगी। इससे दिल्ली आने-जाने वाले विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों के लिए आवागमन आसान होगा। उन्होंने इस रेल सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति नगरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डीसीएम एस. भारतीयन, एसआर डीआरएम अहूजा, पार्षद आलोक दुबे, पार्षद रविकांत उरांव, भारत सिंह सिसोदिया, अरुणा सिंह, विनोद हर्ष सहित जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।