Samachar Cafe
Breaking
🔴 Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट 🔴 Durg Road Accident: पाटन में स्कूल बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत 🔴 Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान 🔴 CG Murder News: सूरजपुर में घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका 🔴 Bonded Laborers Rescued in Maharashtra: सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, प्रशासन की टीम ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू 🔴 PWD Secretary Inspection in Jashpur: निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का निरीक्षण, अमानक कार्य पर उप अभियंता निलंबित 🔴 Chhattisgarh Special Educator Recruitment 2026: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 🔴 Bijapur New Police Station Pillur: बीजापुर के 24वें थाने पील्लूर का हुआ शुभारंभ, 15 गांवों को मिलेगी सुरक्षा और सुगम न्याय 🔴 Maoist Dump Recovered in Bijapur: जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद 🔴 Winter Rain Health Tips: ठंड के मौसम में अचानक बारिश से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, खुद को फिट रखने के लिए अपनाएं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स 🔴 Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट 🔴 Durg Road Accident: पाटन में स्कूल बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत 🔴 Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान 🔴 CG Murder News: सूरजपुर में घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका 🔴 Bonded Laborers Rescued in Maharashtra: सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, प्रशासन की टीम ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू 🔴 PWD Secretary Inspection in Jashpur: निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का निरीक्षण, अमानक कार्य पर उप अभियंता निलंबित 🔴 Chhattisgarh Special Educator Recruitment 2026: स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 🔴 Bijapur New Police Station Pillur: बीजापुर के 24वें थाने पील्लूर का हुआ शुभारंभ, 15 गांवों को मिलेगी सुरक्षा और सुगम न्याय 🔴 Maoist Dump Recovered in Bijapur: जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद 🔴 Winter Rain Health Tips: ठंड के मौसम में अचानक बारिश से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, खुद को फिट रखने के लिए अपनाएं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा र...
Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट
छत्तीसगढ़

Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट

Samachar Cafe Desk 21 November 2026
Share :

रायपुर। प्रदेश में चल रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। नियंत्रक सह आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने साल्हेवारा पुलिस टीम के सहयोग से लगभग 1500 किलोग्राम संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त कर उसे नष्ट कराया।

​यह कार्रवाई अंतरराज्यीय परिवहन पर निगरानी के दौरान की गई, जब मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ की सीमा में संदिग्ध पनीर की बड़ी खेप लाई जा रही थी। साल्हेवारा पुलिस टीम ने जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP-04 WC 8386 को रोका और तलाशी लेने पर उसमें परिवहन किए जा रहे प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के कुल 30 बॉक्स बरामद किए, जिनका कुल वजन लगभग 1500 किलोग्राम पाया गया।

​पुलिस टीम द्वारा माल बरामद करने के बाद इसकी सूचना तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को दी गई और जब्त सामग्री को विधिवत विभाग के सुपुर्द किया गया। विभागीय प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति अथवा फर्म द्वारा उक्त संदिग्ध खाद्य सामग्री पर अपना स्वामित्व या वैध दावा प्रस्तुत नहीं किया गया।

​दावा पेश नहीं किए जाने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की मौजूदगी में पूरे 1500 किलोग्राम एनालॉग पनीर को नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की गई, ताकि यह बाजार में आम नागरिकों तक न पहुंच सके।

​खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की सघन जांच जारी रहेगी। विभाग ने आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मिलावटखोरों और अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।