Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट 🔴 Durg Road Accident: पाटन में स्कूल बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत 🔴 Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान 🔴 CG Murder News: सूरजपुर में घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका 🔴 Bonded Laborers Rescued in Maharashtra: सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, प्रशासन की टीम ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू 🔴 PWD Secretary Inspection in Jashpur: निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का निरीक्षण, अमानक कार्य पर उप अभियंता निलंबित 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट 🔴 Durg Road Accident: पाटन में स्कूल बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत 🔴 Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान 🔴 CG Murder News: सूरजपुर में घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका 🔴 Bonded Laborers Rescued in Maharashtra: सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, प्रशासन की टीम ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू 🔴 PWD Secretary Inspection in Jashpur: निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का निरीक्षण, अमानक कार्य पर उप अभियंता निलंबित

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी,...
Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित
छत्तीसगढ़

Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित

Samachar Cafe Desk 22 November 2026
Share :

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर अंतर्गत उदयपुर क्षेत्र में कबरा हाथी की मौजूदगी के चलते एक बार फिर प्रशासन और स्थानीय लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। हाथी के मूवमेंट और संभावित खतरे को देखते हुए स्कूल बंद रखने तथा उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी, जिससे दिनभर क्षेत्र की सामान्य गतिविधियां बाधित रहीं।

​मिली जानकारी के अनुसार, रेडियो कॉलरिंग किए जाने के बाद से कबरा हाथी अकेले विचरण कर रहा है और शनिवार की भोर में वह उदयपुर के जनपद कार्यालय के सामने स्थित जंगल में पहुंच गया। रात के समय करीब तीन किलोमीटर चलने के बाद जंगल में पहुंचे इस हाथी ने दिनभर वहीं समय बिताया और शाम के समय उदयपुर-सलका मार्ग को पार किया।

​वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हाथी की उपस्थिति के कारण उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही को लेकर एहतियात बरती गई और दिनभर मार्ग प्रभावित रहा। हालांकि, रेडियो कॉलरिंग के बाद हाथी की चाल में पहले की तुलना में कुछ धीमापन आया है और उसमें पहले जैसी आक्रामकता भी कम नजर आ रही है, लेकिन उसका मूवमेंट धीरे-धीरे फिर शुरू हो गया है।

​बताया जाता है कि पिछले छह महीनों में 19 लोगों की जान लेने वाला यह हाथी जब पहले उदयपुर क्षेत्र में दाखिल हुआ था, तब भी इसी जंगल में आया था। इसके बाद वह सायर के जंगल में पहुंचा, जहां 17 हाथियों के दल से उसकी मुलाकात हुई थी और दल के नर हाथी को परास्त करने के बाद उसने नेतृत्व संभाल लिया था, जिसके चलते उसे ट्रेंक्यूलाइज करने की कार्रवाई में भी चुनौती आई थी।

​फिलहाल कबरा हाथी के फिर से अकेले घूमने और उदयपुर क्षेत्र में पहुंचने के बाद वन विभाग व स्थानीय प्रशासन द्वारा उसकी लोकेशन और गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों को जंगल व संवेदनशील मार्गों की ओर न जाने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।