Samachar Cafe
Breaking
🔴 Bilaspur Wildlife Crime: मासूम के जवाब से खुला चीतल के शिकार का राज, घर में कड़ाही पर पक रहा था मांस; दो गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़ 🔴 Raipur Crime: गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार 🔴 Raipur Job Fair: रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन, 72 से ज्यादा कंपनियां 11,700 पदों पर करेंगी भर्ती 🔴 Chhattisgarh High Court Divorce Case: बार-बार आपराधिक मुकदमे चलाने को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, विवाह विच्छेद का आदेश 🔴 Raipur Journalist Memorial: पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रकारिता में योगदान और स्मृतियों को किया गया याद 🔴 Mohla-Manpur Ground Report: योजनाओं से बदली ग्रामीण परिवार की जिंदगी, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना जमीनी असर 🔴 Bemetara Highway Alert: सड़क पर पशुओं को देख विजय शर्मा नाराज, अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग के दिए सख्त निर्देश 🔴 Raipur RERA Action: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना 🔴 Raipur Footpath Crisis: 99 हजार से ज्यादा लोग रोज पैदल सफर को मजबूर, सड़क पर सुरक्षा का सवाल 🔴 Bilaspur Wildlife Crime: मासूम के जवाब से खुला चीतल के शिकार का राज, घर में कड़ाही पर पक रहा था मांस; दो गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़ 🔴 Raipur Crime: गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार 🔴 Raipur Job Fair: रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन, 72 से ज्यादा कंपनियां 11,700 पदों पर करेंगी भर्ती 🔴 Chhattisgarh High Court Divorce Case: बार-बार आपराधिक मुकदमे चलाने को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, विवाह विच्छेद का आदेश 🔴 Raipur Journalist Memorial: पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रकारिता में योगदान और स्मृतियों को किया गया याद 🔴 Mohla-Manpur Ground Report: योजनाओं से बदली ग्रामीण परिवार की जिंदगी, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना जमीनी असर 🔴 Bemetara Highway Alert: सड़क पर पशुओं को देख विजय शर्मा नाराज, अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग के दिए सख्त निर्देश 🔴 Raipur RERA Action: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना 🔴 Raipur Footpath Crisis: 99 हजार से ज्यादा लोग रोज पैदल सफर को मजबूर, सड़क पर सुरक्षा का सवाल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Bemetara Highway Alert: सड़क पर पशुओं को देख विजय शर्मा नाराज, अधिक...
Bemetara Highway Alert: सड़क पर पशुओं को देख विजय शर्मा नाराज, अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग के दिए सख्त निर्देश
छत्तीसगढ़

Bemetara Highway Alert: सड़क पर पशुओं को देख विजय शर्मा नाराज, अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग के दिए सख्त निर्देश

Samachar Cafe Desk 07 October 2026
Share :

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं को बैठे देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नाराजगी जताई। कवर्धा जाते समय मंगलवार देर रात बेमेतरा टोल प्लाजा के पास उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और अधिकारियों से हाइवे पेट्रोलिंग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सड़क पर पशुओं की मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हाइवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा किए जा रहे नियमित निरीक्षण के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग वाहन लगातार मार्ग का निरीक्षण कर रहा है। इसके बाद विजय शर्मा ने पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर बुलवाया और अब तक किए गए पशु रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रतिदिन होने वाले निरीक्षण तथा अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कवर्धा से बेमेतरा के बीच आने वाले गांवों के स्थानीय लोगों के माध्यम से भी पेट्रोलिंग वाहन की गतिविधियों की नियमित जानकारी ली जाए। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सड़क पर पशुओं की मौजूदगी की सूचना समय पर मिले और उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।

सड़क पर पशुओं की मौजूदगी पर जताई नाराजगी

विजय शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हाइवे पर नियमित और प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। सड़क पर बैठे या विचरण कर रहे पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सड़क पर पशुओं की मौजूदगी से केवल गौवंश की जान को खतरा नहीं रहता, बल्कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात के समय कम दृश्यता के कारण यह खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में पेट्रोलिंग दल को लगातार मार्ग की निगरानी करनी चाहिए और पशु दिखाई देते ही उन्हें सुरक्षित तरीके से सड़क से हटाना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और गौवंश की रक्षा के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेट्रोलिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।