Samachar Cafe
Breaking
🔴 Bilaspur Wildlife Crime: मासूम के जवाब से खुला चीतल के शिकार का राज, घर में कड़ाही पर पक रहा था मांस; दो गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़ 🔴 Raipur Crime: गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार 🔴 Raipur Job Fair: रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन, 72 से ज्यादा कंपनियां 11,700 पदों पर करेंगी भर्ती 🔴 Chhattisgarh High Court Divorce Case: बार-बार आपराधिक मुकदमे चलाने को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, विवाह विच्छेद का आदेश 🔴 Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल 🔴 Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 10 जनवरी 2027 को होगा एग्जाम 🔴 Durg PG Murder: सिगरेट मांगने और विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में 🔴 Manendragarh Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, मौत के बाद गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल विकास और एग्रो प्रोसेसिंग में भी हुए समझौते 🔴 Bilaspur Wildlife Crime: मासूम के जवाब से खुला चीतल के शिकार का राज, घर में कड़ाही पर पक रहा था मांस; दो गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़ 🔴 Raipur Crime: गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार 🔴 Raipur Job Fair: रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन, 72 से ज्यादा कंपनियां 11,700 पदों पर करेंगी भर्ती 🔴 Chhattisgarh High Court Divorce Case: बार-बार आपराधिक मुकदमे चलाने को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, विवाह विच्छेद का आदेश 🔴 Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल 🔴 Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 10 जनवरी 2027 को होगा एग्जाम 🔴 Durg PG Murder: सिगरेट मांगने और विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में 🔴 Manendragarh Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, मौत के बाद गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल विकास और एग्रो प्रोसेसिंग में भी हुए समझौते

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग...
Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़

Samachar Cafe Desk 07 October 2026
Share :

रायपुर: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और माल परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में करीब 100 एकड़ क्षेत्र में इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने की योजना है। सिंगापुर की बहुराष्ट्रीय कंपनी यूनिवर्सल सक्सेस (एस) पीटीई लिमिटेड ने इस परियोजना में करीब 700 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष पूंजी निवेश में रुचि दिखाई है।

यह निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर प्रवास के दौरान कंपनी के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी के साथ हुई बैठक में सामने आया। बैठक में प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स पार्क और इससे जुड़ी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्क के विकसित होने से छत्तीसगढ़ के उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

सिंगापुर की तकनीक और आधुनिक प्रबंधन से होगा विकास

प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स पार्क को सिंगापुर की उन्नत तकनीक और आधुनिक प्रबंधन व्यवस्था के आधार पर विकसित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। परियोजना के तहत अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग हब, मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल और मजबूत कोल्ड-चेन नेटवर्क विकसित किए जाने की योजना है। इससे कृषि उपज, प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों और औद्योगिक माल के सुरक्षित भंडारण में सुविधा होगी।

परिवहन लागत घटने और बाजार विस्तार की उम्मीद

इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क के माध्यम से माल के तेज और व्यवस्थित आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। प्रभावी सप्लाई चेन तंत्र विकसित होने से परिवहन लागत कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही छत्तीसगढ़ में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के नए अवसर मिलेंगे।

रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे

करीब 700 करोड़ रुपये के प्रस्तावित औद्योगिक निवेश से प्रदेश में लॉजिस्टिक्स से जुड़ी अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्क के निर्माण और संचालन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, परिवहन और सप्लाई चेन से जुड़े क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।