Samachar Cafe
Breaking
🔴 CG Finance Minister OP Choudhary Rungta Public School Bhilai: बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Karma Mahotsav Balrampur: करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात, 54.21 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व 17.27 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण 🔴 CG Census 2027 Second Phase Preparations: छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना व 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर सर्वेक्षण 🔴 CG Mahtari Bhakha Samman Saptah 2026: प्रदेश के स्कूलों व कॉलेजों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध, भाषण, वाद-विवाद व लोकगीत प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित 🔴 CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 87 हजार से अधिक किसानों को 838.58 करोड़ रुपये का भुगतान 🔴 Releases Surhutti Magazine Bachhar Panchang: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन 🔴 Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Proposal: केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 से बढ़कर 135 और लोकसभा की 11 से 17 हो सकती हैं सीटें 🔴 Governor Ramen Deka AIIMS Raipur IRIA Conference: आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी- राज्यपाल रमेन डेका 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delimitation Paddy Procurement Jashpur Tour: परिसीमन से छत्तीसगढ़ में 45 नई विधानसभा सीटें, प्रतिनिधित्व के बढ़ेंगे अवसर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 🔴 Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas Message: छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 🔴 CG Finance Minister OP Choudhary Rungta Public School Bhilai: बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Karma Mahotsav Balrampur: करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात, 54.21 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व 17.27 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण 🔴 CG Census 2027 Second Phase Preparations: छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना व 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर सर्वेक्षण 🔴 CG Mahtari Bhakha Samman Saptah 2026: प्रदेश के स्कूलों व कॉलेजों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, निबंध, भाषण, वाद-विवाद व लोकगीत प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित 🔴 CG Paddy Procurement Update 2026: छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 87 हजार से अधिक किसानों को 838.58 करोड़ रुपये का भुगतान 🔴 Releases Surhutti Magazine Bachhar Panchang: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन 🔴 Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Proposal: केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 से बढ़कर 135 और लोकसभा की 11 से 17 हो सकती हैं सीटें 🔴 Governor Ramen Deka AIIMS Raipur IRIA Conference: आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी- राज्यपाल रमेन डेका 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delimitation Paddy Procurement Jashpur Tour: परिसीमन से छत्तीसगढ़ में 45 नई विधानसभा सीटें, प्रतिनिधित्व के बढ़ेंगे अवसर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 🔴 Chhattisgarhi Rajbhasha Diwas Message: छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Jashpur Development Works: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोकारी में ...
Jashpur Development Works: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

Jashpur Development Works: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

Samachar Cafe Desk 28 November 2026
Share :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकारी में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग एवं सेतु विभाग के अंतर्गत 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार रुपये की लागत के पांच विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिसमें 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये के एक कार्य का लोकार्पण तथा 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये के चार कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक सड़क, बिजली, पेयजल व बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि कोई भी गांव और परिवार विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।

​4.45 करोड़ रुपये के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

​कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने विद्युत विभाग के अंतर्गत ग्राम काईकछार और बालाछापर में कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र के 19 गांवों में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी। काईकछार उपकेंद्र से काईकछार, चांपा टोली, रामबंध, बरपानी, ढारेन, जामपानी, सालामाली, केंदपानी और टेढ़ा पहाड़ सहित 9 गांवों तथा बालाछापर उपकेंद्र से बालाछापर, पुरनानगर, सिटोंगा, कनमोरा, रेंगोला, रायकोना, जबला, जोगीमारा, बढ़ईखाना और रजौटी सहित 10 गांवों के घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

​सामाजिक भवन, महतारी सदन और मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा

​क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने ग्राम बनकम्बो में चीक समाज के लिए 50 लाख रुपये की लागत से सामाजिक भवन, ग्राम जोकारी में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन तथा जोकारी में ही मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महतारी सदन महिलाओं की सामूहिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा और मिनी स्टेडियम व खेल मैदान से स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे, क्योंकि गांवों की समृद्धि और खुशहाली से ही सशक्त व विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है।