Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल 🔴 Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 10 जनवरी 2027 को होगा एग्जाम 🔴 Durg PG Murder: सिगरेट मांगने और विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में 🔴 Manendragarh Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, मौत के बाद गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल विकास और एग्रो प्रोसेसिंग में भी हुए समझौते 🔴 Bilaspur PM Awas-E-Bus Project: निर्माण कार्यों का निरीक्षण, 15 दिनों में कमियां दूर करने के निर्देश 🔴 Chhattisgarh Housing News: नरदहा में रागिनी का अपना घर होने का सपना हुआ पूरा, नए आशियाने से परिवार को मिला सुरक्षित भविष्य 🔴 Ambikapur-Delhi Rail Service: अब सप्ताह में दो दिन चलेगी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा 🔴 Bilaspur Suicide Case: खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत 🔴 Chhattisgarh School Sports: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन 🔴 Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल 🔴 Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 10 जनवरी 2027 को होगा एग्जाम 🔴 Durg PG Murder: सिगरेट मांगने और विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में 🔴 Manendragarh Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, मौत के बाद गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल विकास और एग्रो प्रोसेसिंग में भी हुए समझौते 🔴 Bilaspur PM Awas-E-Bus Project: निर्माण कार्यों का निरीक्षण, 15 दिनों में कमियां दूर करने के निर्देश 🔴 Chhattisgarh Housing News: नरदहा में रागिनी का अपना घर होने का सपना हुआ पूरा, नए आशियाने से परिवार को मिला सुरक्षित भविष्य 🔴 Ambikapur-Delhi Rail Service: अब सप्ताह में दो दिन चलेगी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा 🔴 Bilaspur Suicide Case: खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत 🔴 Chhattisgarh School Sports: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Jashpur Digital India Rangoli: रणजीता स्टेडियम में रंगोली से दिखी ड...
Jashpur Digital India Rangoli: रणजीता स्टेडियम में रंगोली से दिखी डिजिटल भारत की तस्वीर, दीपों से दिया सशक्तिकरण का संदेश
छत्तीसगढ़

Jashpur Digital India Rangoli: रणजीता स्टेडियम में रंगोली से दिखी डिजिटल भारत की तस्वीर, दीपों से दिया सशक्तिकरण का संदेश

Samachar Cafe Desk 06 October 2026
Share :

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर के रणजीता स्टेडियम में डिजिटल इंडिया के विजन को विशाल और आकर्षक रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। रंगों और रचनात्मकता से तैयार इस कलाकृति में डिजिटल तकनीक के जरिए सशक्त, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत की परिकल्पना को दर्शाया गया। रंगोली में डिजिटल कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों को भी शामिल किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रणजीता स्टेडियम पहुंचकर रंगोली का अवलोकन किया और उसके चारों ओर दीप प्रज्वलित कर सहभागिता निभाई। दीपों की रोशनी से सजी रंगोली ने डिजिटल भारत की बदलती तस्वीर को और प्रभावशाली बनाया। कार्यक्रम में विधायक रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से देश में विकास और सुशासन को नई गति मिली है। तकनीक के विस्तार से शासन की सेवाएं नागरिकों तक अधिक आसानी से पहुंच रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों में डिजिटल माध्यमों से सुविधाएं सुलभ हुई हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी केवल तकनीकी प्रगति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम भी है।

रंगोली में दिखाई गई डिजिटल भारत की तस्वीर

रंगोली के केंद्र में ‘डिजिटल इंडिया’ का संदेश प्रमुखता से उकेरा गया था। इसके ऊपर बनाए गए वाई-फाई के प्रतीक के जरिए डिजिटल कनेक्टिविटी और इंटरनेट की बढ़ती पहुंच को दर्शाया गया। कंप्यूटर और क्लाउड तकनीक के चित्र डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन जानकारी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रतीक बने। मोबाइल फोन और सरकारी भवन की आकृतियों के जरिए ई-गवर्नेंस तथा नागरिकों तक पहुंच रही डिजिटल शासकीय सेवाओं को प्रदर्शित किया गया।

रंगोली में भारत के मानचित्र को दोनों हाथों से थामे हुए चित्र के जरिए तकनीक से सशक्त भारत और प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की भावना दिखाई गई। मानचित्र के भीतर अलग-अलग रंगों में बनाई गई डिजिटल लाइनें देश के विभिन्न हिस्सों को तकनीक और संचार के माध्यम से जोड़ने का प्रतीक बनीं।

इसके साथ ही हरी पत्तियों और पौधे की आकृति के जरिए आधुनिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की आवश्यकता का संदेश दिया गया।

‘Connected India, Stronger India’ का संदेश

रंगोली के नीचे लिखे ‘Connected India, Stronger India’ संदेश के जरिए डिजिटल रूप से जुड़े नागरिकों के माध्यम से मजबूत भारत के निर्माण की परिकल्पना प्रस्तुत की गई। रंगोली के चारों ओर जलाए गए दीप भारतीय संस्कृति, ज्ञान, प्रकाश और सकारात्मकता के प्रतीक बने। रंगों और दीपों के इस संयोजन ने डिजिटल जागरूकता के जरिए डिजिटल दूरी कम करने और नए अवसरों की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

रणजीता स्टेडियम में तैयार इस रंगोली में डिजिटल कनेक्टिविटी, तकनीकी सशक्तिकरण, ई-गवर्नेंस, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को एक ही कलाकृति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।