Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट 🔴 Durg Road Accident: पाटन में स्कूल बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत 🔴 Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान 🔴 CG Murder News: सूरजपुर में घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका 🔴 Bonded Laborers Rescued in Maharashtra: सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, प्रशासन की टीम ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू 🔴 PWD Secretary Inspection in Jashpur: निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का निरीक्षण, अमानक कार्य पर उप अभियंता निलंबित 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Analogue Paneer Seized in Chhattisgarh: एमपी से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 1500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर, पुलिस ने 30 बॉक्स पकड़े; खाद्य विभाग ने कराया नष्ट 🔴 Durg Road Accident: पाटन में स्कूल बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत 🔴 Chhattisgarh State Day at IITF 2026: भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा, सीएम विष्णु देव साय बोले- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक बदली पहचान 🔴 CG Murder News: सूरजपुर में घर के अंदर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पति पर कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका 🔴 Bonded Laborers Rescued in Maharashtra: सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, प्रशासन की टीम ने कराया सुरक्षित रेस्क्यू 🔴 PWD Secretary Inspection in Jashpur: निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का निरीक्षण, अमानक कार्य पर उप अभियंता निलंबित

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Kailash Cave Reopens in Bastar: 8 साल बाद फिर कैलाश गुफा में लौटी र...
Kailash Cave Reopens in Bastar: 8 साल बाद फिर कैलाश गुफा में लौटी रौनक, पर्यटन की नई उड़ान भरने को तैयार बस्तर
छत्तीसगढ़

Kailash Cave Reopens in Bastar: 8 साल बाद फिर कैलाश गुफा में लौटी रौनक, पर्यटन की नई उड़ान भरने को तैयार बस्तर

Samachar Cafe Desk 21 November 2026
Share :

जगदलपुर। बस्तर अंचल की तस्वीर अब धीरे-धीरे बदल रही है। कभी माओवादी हिंसा और दहशत के चलते जिन खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहता था, वहां अब एक बार फिर चहल-पहल और रौनक लौटने लगी है। इसकी प्रमुख मिसाल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कैलाश गुफा है, जिसे करीब 8 साल के अंतराल के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है।

​बस्तर की प्राकृतिक विरासत में विशेष स्थान रखने वाली इस गुफा की खोज वर्ष 1993 में हुई थी। अपनी अद्भुत चूना पत्थर की संरचनाओं और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाली कैलाश गुफा लंबे समय तक माओवादी प्रभाव व सुरक्षा कारणों से पर्यटकों की पहुंच से दूर रही, लेकिन अब जमीनी हालात में सुधार के साथ यहां पर्यटन गतिविधियों को पुनः गति दी जा रही है।

​इस बदलाव की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पर्यटन की वापसी केवल सैलानियों के आवागमन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आजीविका और रोजगार के नए अवसर लेकर आई है। यहां स्थानीय युवक गाइड के रूप में पर्यटकों को गुफा की संरचनाओं और विशेषताओं से परिचित करा रहे हैं, जबकि स्थानीय युवतियां गार्ड की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

​पर्यटन गतिविधियों के दोबारा शुरू होने से आने वाले समय में स्थानीय कारोबार, हस्तशिल्प, परिवहन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलने से उनमें आत्मनिर्भरता और उत्साह का माहौल भी बन रहा है।

​कभी जिस बस्तर की चर्चा माओवादी हिंसा और चुनौतियों के कारण सुर्खियों में रहती थी, अब वही क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध विरासत और इको-टूरिज्म की संभावनाओं के साथ नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कैलाश गुफा का फिर से खुलना इसी बदलते बस्तर की एक सकारात्मक तस्वीर पेश कर रहा है।