Samachar Cafe
Breaking
🔴 Bilaspur Wildlife Crime: मासूम के जवाब से खुला चीतल के शिकार का राज, घर में कड़ाही पर पक रहा था मांस; दो गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़ 🔴 Raipur Crime: गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार 🔴 Raipur Job Fair: रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन, 72 से ज्यादा कंपनियां 11,700 पदों पर करेंगी भर्ती 🔴 Chhattisgarh High Court Divorce Case: बार-बार आपराधिक मुकदमे चलाने को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, विवाह विच्छेद का आदेश 🔴 Raipur Journalist Memorial: पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रकारिता में योगदान और स्मृतियों को किया गया याद 🔴 Mohla-Manpur Ground Report: योजनाओं से बदली ग्रामीण परिवार की जिंदगी, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना जमीनी असर 🔴 Bemetara Highway Alert: सड़क पर पशुओं को देख विजय शर्मा नाराज, अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग के दिए सख्त निर्देश 🔴 Raipur RERA Action: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना 🔴 Raipur Footpath Crisis: 99 हजार से ज्यादा लोग रोज पैदल सफर को मजबूर, सड़क पर सुरक्षा का सवाल 🔴 Bilaspur Wildlife Crime: मासूम के जवाब से खुला चीतल के शिकार का राज, घर में कड़ाही पर पक रहा था मांस; दो गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़ 🔴 Raipur Crime: गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार 🔴 Raipur Job Fair: रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन, 72 से ज्यादा कंपनियां 11,700 पदों पर करेंगी भर्ती 🔴 Chhattisgarh High Court Divorce Case: बार-बार आपराधिक मुकदमे चलाने को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, विवाह विच्छेद का आदेश 🔴 Raipur Journalist Memorial: पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रकारिता में योगदान और स्मृतियों को किया गया याद 🔴 Mohla-Manpur Ground Report: योजनाओं से बदली ग्रामीण परिवार की जिंदगी, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना जमीनी असर 🔴 Bemetara Highway Alert: सड़क पर पशुओं को देख विजय शर्मा नाराज, अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग के दिए सख्त निर्देश 🔴 Raipur RERA Action: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना 🔴 Raipur Footpath Crisis: 99 हजार से ज्यादा लोग रोज पैदल सफर को मजबूर, सड़क पर सुरक्षा का सवाल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raipur Journalist Memorial: पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रका...
Raipur Journalist Memorial: पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रकारिता में योगदान और स्मृतियों को किया गया याद
छत्तीसगढ़

Raipur Journalist Memorial: पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रकारिता में योगदान और स्मृतियों को किया गया याद

Samachar Cafe Desk 07 October 2026
Share :

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। रायपुर की पत्रकारिता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में बुधवार को पंकज गार्डन, खो-खो पारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी तथा अखंड ब्राह्मण समाज से ज्ञानेश शर्मा सहित पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

समारोह में स्वर्गीय पंकज शर्मा के जीवन और पत्रकारिता यात्रा पर आधारित करीब एक घंटे की विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। इसमें उनके पत्रकारिता जीवन, देश-विदेश में किए गए कार्यों, लेखन शैली, संवाद क्षमता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को प्रस्तुत किया गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

पत्रकारिता की एक पूरी पीढ़ी के प्रेरणास्रोत थे पंकज शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय पंकज शर्मा ने पत्रकारिता को सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और मिशन के रूप में जिया। सीमित जीवनकाल में उन्होंने अपनी प्रतिभा और लेखनी से ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पंकज शर्मा की स्मृति को स्थायी रूप देना केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि रायपुर की समृद्ध पत्रकारिता परंपरा का सम्मान भी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंकज शर्मा रायपुर की उस पत्रकारिता परंपरा के प्रतिनिधि थे, जिसने प्रतिभा और लेखनी के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में पंकज शर्मा ने जो मुकाम हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

विधायक सुनील सोनी और विधायक मोतीलाल साहू ने भी स्वर्गीय पंकज शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी ने उनके लेखन, पत्रकारिता शैली और उस दौर की पत्रकारिता पर उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

पंकज शर्मा के नाम पर संस्थानों और सम्मान की पहल

विधायक अनुज शर्मा ने स्वर्गीय पंकज शर्मा की स्मृति को व्यापक स्वरूप देने के लिए कई प्रस्ताव रखे। उन्होंने पंकज उद्यान का नाम बदलकर “पत्रकार पंकज शर्मा उद्यान” करने और खो-खो पारा स्थित स्कूल का नाम “पत्रकार पंकज शर्मा” के नाम पर रखने का सुझाव दिया।

उन्होंने युवा पत्रकारों के लिए शुरू किए जाने वाले राज्य अलंकरण को स्वर्गीय पंकज शर्मा के नाम से शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा। इसके अलावा पत्रकारिता विश्वविद्यालय की किसी प्रमुख इमारत का नाम भी पंकज शर्मा के नाम पर किए जाने का सुझाव दिया गया। मंच पर मौजूद अतिथियों ने इन प्रस्तावों का समर्थन किया और उनकी स्मृति को संस्थागत रूप से संरक्षित करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पंकज शर्मा ने अपने अल्प जीवनकाल में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा देने के साथ देश-विदेश में अपनी प्रतिभा के माध्यम से भारतीय पत्रकारिता की पहचान मजबूत की। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने का संकल्प भी है।

कार्यक्रम का आयोजन रायपुर प्रेस क्लब, अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ और विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।