Samachar Cafe
Breaking
🔴 Bilaspur Wildlife Crime: मासूम के जवाब से खुला चीतल के शिकार का राज, घर में कड़ाही पर पक रहा था मांस; दो गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़ 🔴 Raipur Crime: गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार 🔴 Raipur Job Fair: रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन, 72 से ज्यादा कंपनियां 11,700 पदों पर करेंगी भर्ती 🔴 Chhattisgarh High Court Divorce Case: बार-बार आपराधिक मुकदमे चलाने को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, विवाह विच्छेद का आदेश 🔴 Raipur Journalist Memorial: पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रकारिता में योगदान और स्मृतियों को किया गया याद 🔴 Mohla-Manpur Ground Report: योजनाओं से बदली ग्रामीण परिवार की जिंदगी, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना जमीनी असर 🔴 Bemetara Highway Alert: सड़क पर पशुओं को देख विजय शर्मा नाराज, अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग के दिए सख्त निर्देश 🔴 Raipur RERA Action: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना 🔴 Raipur Footpath Crisis: 99 हजार से ज्यादा लोग रोज पैदल सफर को मजबूर, सड़क पर सुरक्षा का सवाल 🔴 Bilaspur Wildlife Crime: मासूम के जवाब से खुला चीतल के शिकार का राज, घर में कड़ाही पर पक रहा था मांस; दो गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Logistics Park: छत्तीसगढ़ में 100 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी लगाएगी 700 करोड़ 🔴 Raipur Crime: गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार 🔴 Raipur Job Fair: रायपुर में आज रोजगार मेले का आयोजन, 72 से ज्यादा कंपनियां 11,700 पदों पर करेंगी भर्ती 🔴 Chhattisgarh High Court Divorce Case: बार-बार आपराधिक मुकदमे चलाने को कोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता, विवाह विच्छेद का आदेश 🔴 Raipur Journalist Memorial: पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रकारिता में योगदान और स्मृतियों को किया गया याद 🔴 Mohla-Manpur Ground Report: योजनाओं से बदली ग्रामीण परिवार की जिंदगी, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना जमीनी असर 🔴 Bemetara Highway Alert: सड़क पर पशुओं को देख विजय शर्मा नाराज, अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग के दिए सख्त निर्देश 🔴 Raipur RERA Action: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना 🔴 Raipur Footpath Crisis: 99 हजार से ज्यादा लोग रोज पैदल सफर को मजबूर, सड़क पर सुरक्षा का सवाल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raipur RERA Action: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर...
Raipur RERA Action: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना
छत्तीसगढ़

Raipur RERA Action: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना

Samachar Cafe Desk 07 October 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने बिना RERA पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स, रायपुर के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने विकासकर्ता पर 8 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। इसके साथ ही संबंधित प्लॉटेड ले-आउट परियोजना को RERA के तहत पंजीकृत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रकरण में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स की ओर से एक प्लॉटेड ले-आउट परियोजना विकसित की गई थी और इसके तहत भूखंडों का विक्रय किया जा रहा था। हालांकि, इस परियोजना का छत्तीसगढ़ RERA में आवश्यक पंजीयन नहीं कराया गया था। इसी आधार पर प्राधिकरण ने मामले में कार्रवाई की।

RERA पंजीयन के बिना बिक्री पर रोक

भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 3 के तहत पंजीयन योग्य रियल एस्टेट परियोजना को प्राधिकरण के यहां पंजीकृत कराए बिना उसके किसी भूखंड या इकाई का विज्ञापन, विपणन, बुकिंग अथवा बिक्री के लिए प्रस्ताव नहीं किया जा सकता।

प्राधिकरण के संज्ञान में जब परियोजना में बिना RERA पंजीयन भूखंडों की बिक्री किए जाने का तथ्य आया, तो छत्तीसगढ़ RERA ने मामले का स्वप्रेरणा (Suo Motu) संज्ञान लिया। इसके बाद प्रकरण में सुनवाई और संबंधित तथ्यों की जांच की गई।

जांच के बाद प्राधिकरण ने महागणपति डेवलपर्स के खिलाफ 8 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। साथ ही परियोजना को RERA के तहत पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य रियल एस्टेट परियोजनाओं में नियामकीय प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना और भूखंड खरीदने वाले लोगों के हितों की सुरक्षा करना है।