Samachar Cafe
Breaking
🔴 Road Investigation: सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित, 3 दिन में देगी रिपोर्ट 🔴 Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल 🔴 Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 करोड़ से होंगे निर्माण और उन्नयन के काम 🔴 Cyber Fraud: घर बनाने के लिए बेची 75 डिसमिल जमीन, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.12 लाख; खाते में बचे सिर्फ ₹1.75 🔴 Bilaspur Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधुनिक सिटी बस सुविधा 🔴 Dhamtari Education News: धूमा में बेटियों के लिए बना पहला बालिका शौचालय, 6,671 सरकारी स्कूलों में निर्माण का लक्ष्य 🔴 Raipur Conversion Dispute: आर्य समाज में विवाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव लगाने का आरोप, पति-सास-ससुर गिरफ्तार 🔴 Panchayat Scam: 20 साल बाद भी करोड़ों की वसूली अधूरी, चार तहसीलों में 3.14 करोड़ से ज्यादा की राशि लंबित 🔴 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई हिस्सों से लौटेगा मानसून 🔴 Gandhi Jayanti 2026: सत्य-अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जानें जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट्स 🔴 Road Investigation: सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित, 3 दिन में देगी रिपोर्ट 🔴 Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल 🔴 Chhattisgarh Road Project: प्रदेश में 24 सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी, ₹672 करोड़ से होंगे निर्माण और उन्नयन के काम 🔴 Cyber Fraud: घर बनाने के लिए बेची 75 डिसमिल जमीन, साइबर ठगों ने उड़ाए 3.12 लाख; खाते में बचे सिर्फ ₹1.75 🔴 Bilaspur Electric Bus Service: शहर में जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 15 रूटों पर मिलेगी आधुनिक सिटी बस सुविधा 🔴 Dhamtari Education News: धूमा में बेटियों के लिए बना पहला बालिका शौचालय, 6,671 सरकारी स्कूलों में निर्माण का लक्ष्य 🔴 Raipur Conversion Dispute: आर्य समाज में विवाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव लगाने का आरोप, पति-सास-ससुर गिरफ्तार 🔴 Panchayat Scam: 20 साल बाद भी करोड़ों की वसूली अधूरी, चार तहसीलों में 3.14 करोड़ से ज्यादा की राशि लंबित 🔴 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अगले 48 घंटे में कई हिस्सों से लौटेगा मानसून 🔴 Gandhi Jayanti 2026: सत्य-अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जानें जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट्स

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अन्य Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महि...
Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल
अन्य

Road Accident: दशगात्र से लौट रहे ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत; 6 घायल

Samachar Cafe Desk 03 October 2026
Share :

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं घायल हो गईं। घटना पटना थाना क्षेत्र के ग्राम सांवारावा के पास हुई, जहां पिकअप वाहन और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे। सभी कोरिया के बिलारो गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव करहीपारा छिंदिया लौट रहे थे। इसी दौरान सांवारावा गांव के पास पिकअप वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं घायल बताई गई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मृतकों में तीन महिलाएं शामिल

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह (50 वर्ष), रामबाई पति रामकुमार (60 वर्ष) और फुलकुंवर पति जगजीवन (60 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं करहीपारा छिंदिया की निवासी थीं।

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। दुर्घटना के कारणों और पिकअप वाहन से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।