Samachar Cafe
Breaking
🔴 Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई 🔴 Seva Sankalp Abhiyan: कागजी उलझनों से राहत, डिजिटल सर्वे के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही राजस्व सेवा 🔴 Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा 🔴 Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार 🔴 Chhattisgarh Rain Alert: तीसरे दिन भी बारिश का कहर, महादेव घाट पुल पर पानी आया; अमलेश्वर-पाटन मार्ग प्रभावित 🔴 Human Trafficking: कर्ज के जाल में फंसाकर मजदूरी कराने का आरोप, नाबालिग के गर्भवती होने से खुला मामला 🔴 Chhattisgarh Train Alert: भारी बारिश और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्थिति 🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान 🔴 Asian Games 2026: कोरबा की संजू देवी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, मुख्यमंत्री साय ने फोन पर दी बधाई 🔴 Seva Sankalp Abhiyan: कागजी उलझनों से राहत, डिजिटल सर्वे के जरिए ग्रामीणों तक पहुंच रही राजस्व सेवा 🔴 Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में दिखा उत्सव का माहौल, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा 🔴 Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार 🔴 Chhattisgarh Rain Alert: तीसरे दिन भी बारिश का कहर, महादेव घाट पुल पर पानी आया; अमलेश्वर-पाटन मार्ग प्रभावित 🔴 Human Trafficking: कर्ज के जाल में फंसाकर मजदूरी कराने का आरोप, नाबालिग के गर्भवती होने से खुला मामला 🔴 Chhattisgarh Train Alert: भारी बारिश और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्थिति 🔴 Chhattisgarh Employment Fair 2026: 7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 🔴 Chhattisgarh MBBS Internship News: मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये 🔴 Sukma Vehicle Fire: कलेक्टर कार्यालय परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अन्य Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खु...
Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार
अन्य

Women Open Jail: रायपुर केंद्रीय जेल में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, 25 बंदिनियों को मिलेगा रोजगार

Samachar Cafe Desk 26 September 2026
Share :

रायपुर, 26 सितंबर 2026। केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल (Women Open Correctional Institution) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता सहित जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

राज्य में पहली बार शुरू की गई इस महिला ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियों को रखा जाएगा। रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए तैयार किए गए इस परिसर में बंदिनियों को निर्धारित कार्यों के लिए सुबह जेल परिसर से बाहर जाने की अनुमति होगी। कार्य पूरा करने के बाद उन्हें शाम को लॉकअप से पहले वापस जेल लौटना होगा।

महिला बंदिनियों को जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के पास स्थित परिसर में विभिन्न रोजगार गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। यहां सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में उन्हें काम उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा बंदिनियों के लिए रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। महिला खुली जेल की यह व्यवस्था बंदिनियों को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के साथ उनके पुनर्वास की दिशा में एक पहल के रूप में शुरू की गई है।