Samachar Cafe
Breaking
🔴 Farmers Paddy Procurement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों को समझता हूं- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा अंतर की राशि का लाभ 🔴 CG PWD Review Meeting Mukesh Kumar Bansal: निविदा स्वीकृति के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, मुख्य अभियंताओं को सप्ताह में दो दिन फील्ड निरीक्षण करने कहा 🔴 CG Paddy Procurement ICC Monitoring: आईसीसी कमांड से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, प्रदेश में 40,453 क्विंटल धान जब्त और 1,362 अलर्ट जारी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Constitution Day Raipur: संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; ‘संविधान से सुशासन तक’ पुस्तक का किया विमोचन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Vision Interview: सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय, सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां और विजन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Garhphuljhar Nanak Sagar: गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा 🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता 🔴 Farmers Paddy Procurement: मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों को समझता हूं- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा अंतर की राशि का लाभ 🔴 CG PWD Review Meeting Mukesh Kumar Bansal: निविदा स्वीकृति के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश, मुख्य अभियंताओं को सप्ताह में दो दिन फील्ड निरीक्षण करने कहा 🔴 CG Paddy Procurement ICC Monitoring: आईसीसी कमांड से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, प्रदेश में 40,453 क्विंटल धान जब्त और 1,362 अलर्ट जारी 🔴 CM Vishnu Deo Sai Constitution Day Raipur: संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; ‘संविधान से सुशासन तक’ पुस्तक का किया विमोचन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Vision Interview: सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय, सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां और विजन 🔴 CM Vishnu Deo Sai Garhphuljhar Nanak Sagar: गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा 🔴 CG State Creator Awards 2026: छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स, सीएम साय ने पॉडकास्ट शैली में किया युवा क्रिएटर्स से संवाद 🔴 CG Science & Technology Review: नवा रायपुर में साइंस सिटी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सिकॉस्ट की प्रयोगशालाओं को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा 🔴 CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन, सीएम साय ने दिव्यांगजनों को प्राथमिकता से सुन बांटे ट्राइसाइकिल 🔴 CG Mukhyamantri Grih Pravesh Samman Yojana: मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकारी किस्त मिलने में देरी से अब प्रभावित नहीं होगी पात्रता

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ CM Vishnu Deo Sai Constitution Day Raipur: संविधान के आदर्शों पर चल...
CM Vishnu Deo Sai Constitution Day Raipur: संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; ‘संविधान से सुशासन तक’ पुस्तक का किया विमोचन
छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Constitution Day Raipur: संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; ‘संविधान से सुशासन तक’ पुस्तक का किया विमोचन

Samachar Cafe Desk 27 November 2026
Share :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि भारतीय संविधान न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों पर आधारित सशक्त राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक है और राज्य सरकार इन्हीं संवैधानिक मूल्यों को सुशासन का आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने व विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं का स्मरण किया, प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन किया और ‘संविधान से सुशासन तक : बाबा साहेब के सपनों का सशक्त छत्तीसगढ़’ पुस्तक का विमोचन किया।

​समान नागरिक संहिता से जनजातीय परंपराओं पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

​मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत संविधान ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर दिया है, जिसका सशक्त उदाहरण जनजातीय समाज से आने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से संविधान दिवस के आयोजन से विशेषकर युवा पीढ़ी को संविधान के आदर्शों, अधिकारों और कर्तव्यों को समझने का अवसर मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में गठित समिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है और समान नागरिक संहिता के प्रावधानों से इन परंपराओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

​बस्तर में गनतंत्र पर लोकतंत्र की विजय और आपातकाल के संघर्ष का स्मरण

​बस्तर की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद ने लंबे समय तक लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास को चुनौती दी तथा नक्सली गणतंत्र के स्थान पर गनतंत्र स्थापित करना चाहते थे, लेकिन बस्तर की जनता ने कठिन परिस्थितियों में भी मतदान कर लोकतंत्र में अपनी अटूट आस्था दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई हुई है तथा सुरक्षाबलों के साहस और रणनीति से शांति, सुरक्षा और विकास के नए अवसर बन रहे हैं और दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

​आपातकाल के दौर को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके बड़े पिता नरहरि साय लोकतंत्र सेनानी थे और आपातकाल के विरोध में उन्हें 19 महीने जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि पुनः शुरू की गई है और 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाता है।

​लोककल्याणकारी योजनाओं से सशक्तीकरण और जनप्रतिनिधियों के विचार

​मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता, महतारी वंदन योजना से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता, वनोपज का बेहतर मूल्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से लोककल्याणकारी भावना को धरातल पर उतारा जा रहा है।

​कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने भारतीय न्याय संहिता लागू होने को न्याय व्यवस्था के दृष्टिकोण में बदलाव बताया, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने बाबा साहेब की विरासत व पंचतीर्थों के विकास का उल्लेख किया और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने संविधान को जीवंत दस्तावेज बताते हुए नागरिकों के कर्तव्यों पर जोर दिया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, विधायक सुनील सोनी सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और नागरिक उपस्थित थे।