Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल 🔴 Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 10 जनवरी 2027 को होगा एग्जाम 🔴 Durg PG Murder: सिगरेट मांगने और विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में 🔴 Manendragarh Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, मौत के बाद गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल विकास और एग्रो प्रोसेसिंग में भी हुए समझौते 🔴 Bilaspur PM Awas-E-Bus Project: निर्माण कार्यों का निरीक्षण, 15 दिनों में कमियां दूर करने के निर्देश 🔴 Chhattisgarh Housing News: नरदहा में रागिनी का अपना घर होने का सपना हुआ पूरा, नए आशियाने से परिवार को मिला सुरक्षित भविष्य 🔴 Ambikapur-Delhi Rail Service: अब सप्ताह में दो दिन चलेगी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा 🔴 Bilaspur Suicide Case: खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत 🔴 Chhattisgarh School Sports: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन 🔴 Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल 🔴 Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, 10 जनवरी 2027 को होगा एग्जाम 🔴 Durg PG Murder: सिगरेट मांगने और विवाद के बाद छात्र पर चाकू से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में 🔴 Manendragarh Murder: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, मौत के बाद गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल विकास और एग्रो प्रोसेसिंग में भी हुए समझौते 🔴 Bilaspur PM Awas-E-Bus Project: निर्माण कार्यों का निरीक्षण, 15 दिनों में कमियां दूर करने के निर्देश 🔴 Chhattisgarh Housing News: नरदहा में रागिनी का अपना घर होने का सपना हुआ पूरा, नए आशियाने से परिवार को मिला सुरक्षित भविष्य 🔴 Ambikapur-Delhi Rail Service: अब सप्ताह में दो दिन चलेगी निजामुद्दीन एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा 🔴 Bilaspur Suicide Case: खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत 🔴 Chhattisgarh School Sports: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम खेल-मनोरंजन Chhattisgarh School Sports: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतिय...
Chhattisgarh School Sports: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
खेल-मनोरंजन

Chhattisgarh School Sports: 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

Samachar Cafe Desk 06 October 2026
Share :

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन पांचों शैक्षणिक संभागों के खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ध्वज अवरोहण कर प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की और विभिन्न खेल विधाओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर रायपुर संभाग ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने बलौदाबाजार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) खोलने की घोषणा भी की। इस घोषणा से जिले में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियों को विस्तार मिलने की उम्मीद है।

खेलों से शारीरिक विकास के साथ सांस्कृतिक समझ भी बढ़ती है

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अलग-अलग संस्कृतियों, खान-पान और रहन-सहन को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से 31 अक्टूबर तक चलने वाली इस खेल स्पर्धा का उद्देश्य बच्चों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों की संस्कृति से परिचित कराना भी है।

उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत को लेकर संदेश देते हुए कहा कि हार से निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय खेलों में शामिल किए गए कुराश खेल की प्रतियोगिता भी इसी आयोजन के तहत बलौदाबाजार में आयोजित की गई।

रग्बी और नेटबॉल में रायपुर संभाग का दबदबा

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणामों में 14 वर्ष रग्बी के बालक और बालिका दोनों वर्गों में रायपुर संभाग ने पहला स्थान हासिल किया। बस्तर संभाग दूसरे और दुर्ग संभाग तीसरे स्थान पर रहा।

इसी तरह 19 वर्ष नेटबॉल के बालक और बालिका दोनों वर्गों में रायपुर संभाग प्रथम, बिलासपुर संभाग द्वितीय और दुर्ग संभाग तृतीय स्थान पर रहा।

कुराश प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

14 वर्ष बालक वर्ग: दुर्ग प्रथम, सरगुजा द्वितीय और रायपुर तृतीय।

14 वर्ष बालिका वर्ग: रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय।

17 वर्ष बालक वर्ग: रायपुर प्रथम, सरगुजा द्वितीय और दुर्ग तृतीय।

17 वर्ष बालिका वर्ग: दुर्ग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और रायपुर तृतीय।

19 वर्ष बालक वर्ग: रायपुर प्रथम, सरगुजा द्वितीय और दुर्ग तृतीय।

19 वर्ष बालिका वर्ग: बिलासपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और रायपुर तृतीय स्थान पर रहा।

समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, आनंद यादव, राकेश ध्रुव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।