Samachar Cafe
Breaking
🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 GPM Para Swimming National Medals: राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक, रोहित कुमार को दो स्वर्ण व एक रजत 🔴 Governor Ramen Deka Workshop on Domestic Violence: घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल रमेन डेका 🔴 CG Higher Education Google For Education MoU: एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं बल्कि क्षमता बढ़ाने वाला माध्यम, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच एमओयू 🔴 Deputy CM Arun Sao Vande Mataram Camp: देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत, छह राज्यों से आए युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव 🔴 Governor Ramen Deka Saraswati Mahavidyalaya Computers: राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर के सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 GPM Para Swimming National Medals: राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक, रोहित कुमार को दो स्वर्ण व एक रजत 🔴 Governor Ramen Deka Workshop on Domestic Violence: घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल रमेन डेका 🔴 CG Higher Education Google For Education MoU: एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं बल्कि क्षमता बढ़ाने वाला माध्यम, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच एमओयू 🔴 Deputy CM Arun Sao Vande Mataram Camp: देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत, छह राज्यों से आए युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव 🔴 Governor Ramen Deka Saraswati Mahavidyalaya Computers: राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर के सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Governor Ramen Deka Workshop on Domestic Violence: घरेलू हिंसा को क...
Governor Ramen Deka Workshop on Domestic Violence: घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़

Governor Ramen Deka Workshop on Domestic Violence: घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल रमेन डेका

Samachar Cafe Desk 23 November 2026
Share :

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा गंभीर सामाजिक समस्याएं हैं, जिन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कानूनों का सख्ती से पालन, प्रवर्तन एजेंसियों की सक्रियता और समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घरेलू हिंसा को किसी भी स्थिति में सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि ऐसे मामलों का निष्पक्षता और स्वतंत्रता के साथ निराकरण किया जाना चाहिए।

​राज्यपाल रमेन डेका आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषयक प्रशिक्षण सह कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी आज खतरनाक रूप ले चुकी है और इसका संबंध केवल लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव अंगों की मांग के कारण भी इसकी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके लिए कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन और संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय करना जरूरी है।

​राज्यपाल ने कहा कि एकल परिवारों के बढ़ते चलन, अशिक्षा और बेरोजगारी जैसी परिस्थितियों के बीच घरेलू हिंसा का शिकार केवल गृहिणियां ही नहीं, बल्कि कामकाजी महिलाएं भी होती हैं। उन्होंने इसे किसी भी लत की तरह गंभीरता से लेने की आवश्यकता बताते हुए पारिवारिक नैतिक मूल्यों, उचित काउंसलिंग तथा पुलिस, न्यायपालिका, महिला एवं बाल विकास विभाग और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने मीडिया को समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया तथा कार्यशाला के निष्कर्षों को धरातल पर लागू करने का आह्वान किया।

​कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के साथ मानव तस्करी व घरेलू हिंसा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी तथा मामलों के त्वरित निराकरण पर ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विशेष रूप से उपस्थित रहीं, वहीं राज्य महिला आयोग के सदस्य, पुलिस, न्यायपालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।