Samachar Cafe
Breaking
🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्...
Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा
छत्तीसगढ़

Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा

Samachar Cafe Desk 23 November 2026
Share :

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोजित कार्तिक मास के भजन-कीर्तन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी एवं कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या साय के साथ भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की, साथ ही श्रद्धालुओं व कीर्तन मंडलियों के साथ मंजीरा बजाकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की।

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्र की सभी 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि मंदिर में 27 अक्टूबर से प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 5 बजे से चल रहे कार्तिक मास के भजन-कीर्तन का समापन 24 नवंबर को होगा।

​श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता दूसरों के काम आने, जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज के कल्याण में है, जबकि कर्मा, दमकच, झूमर और महादेव नाचा जैसी लोक सांस्कृतिक विधाएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने जशपुर में मेडिकल की पढ़ाई शुरू होने को जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं भी सुदृढ़ होंगी।

​मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के गौरवशाली इतिहास और संत गहिरा गुरु महाराज के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने तपस्या, समाज सुधार और रामायण की शिक्षा के माध्यम से सदाचार व सात्विक जीवन की प्रेरणा दी। उन्होंने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, आवास प्लस 2024 के तहत 3 लाख 65 हजार आवास, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व सेवा सेतु पोर्टल जैसी नागरिक सुविधाओं का भी उल्लेख किया।

​इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व विधायक भरत साय, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, कंवर समाज के पूर्व अध्यक्ष आर. एन. साय, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष स्वधा साय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।