Samachar Cafe
Breaking
🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Jashpur Radha Krishna Mandir Bhajan Kirtan CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, 62 कीर्तन मंडलियों को सहायता की घोषणा 🔴 Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण 🔴 Nand Kumar Sai Injured CM Sai Helicopter: पूर्व सांसद नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से हुए घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर में साथ लेकर पहुंचे रायपुर 🔴 Kisan Tuhar Token App GPM: किसान तुहर टोकन ऐप से आसान हुई धान बिक्री, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत...
Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Pavilion Manuscripts: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन, ऐतिहासिक विरासत बनी आकर्षण

Samachar Cafe Desk 23 November 2026
Share :

रायपुर। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (13 से 27 नवंबर 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की विशेष झलक देखने को मिल रही है। हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1,000 वर्ग मीटर में फैले छत्तीसगढ़ पवेलियन (स्टॉल नंबर 4F-03-A) में राज्य के पुरातत्व विभाग द्वारा आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र के संग्रह से जुड़ी दुर्लभ पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 नवंबर को मेले में शामिल होकर कहा था कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब बदल रही है और प्रदेश अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत, जीवंत लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य तथा विकास की नई संभावनाओं के साथ देश-दुनिया के सामने नई पहचान बना रहा है। पवेलियन में परंपरा और आधुनिकता के साथ स्थानीय हुनर और आर्थिक संभावनाओं का अनूठा संगम प्रस्तुत किया गया है।

​प्रदर्शनी में रतनपुर के कल्चुरि काल में रचित 'खूब तमाशा' और 'नासकेत' नामक औषधीय पांडुलिपियां तथा रायपुर के कल्चुरि राजवंश के अंतिम शासक अमर सिंह देव द्वारा जारी 1735 ईस्वी का ताम्रपत्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त गढ़ामंडल की वीरांगना रानी दुर्गावती के युग से संबंधित स्वर्णाक्षरित दुर्लभ पांडुलिपि और गोस्वामी तुलसीदास की शिष्य परंपरा से जुड़े सुषेनदास महाराज की रामायण विषयक पांडुलिपि भी प्रदर्शित की गई है।

​इसके साथ ही वर्ष 1858 में इतिहासकार बाबू रेवाराम द्वारा लिखित 'तवारीख-ए-हैहैय राजाओं की' (जिसे छत्तीसगढ़ के इतिहास की पहली पांडुलिपि माना जाता है), ग्वालियर के महाराजा दौलतराव सिंधिया के शासनकाल की मोड़ी लिपि में हस्तलिखित कर-संबंधी सनद और प्रथम विश्व युद्ध से पूर्व वर्ष 1913 के आसपास पंडित रघुवंशनाथ ठाकुर द्वारा तैयार हस्तलिखित व्यय विवरणिका भी दर्शकों के लिए रखी गई है।

​प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा द्वारा रायपुर जेल में रहते हुए संपादित व प्रकाशित भारत की पहली हस्तलिखित द्विमासिक एवं सचित्र जेल पत्रिका 'श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र' की मूल प्रति भी शामिल है। केंद्र सरकार के 'ज्ञान भारतम मिशन' के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों की खोज, संरक्षण और डिजिटलीकरण के प्रयासों के अनुरूप यह आयोजन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहा है।