Samachar Cafe
Breaking
🔴 Raipur Cyber Fraud News: CBI और IPS अधिकारी बनकर डराया, डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा; बुजुर्ग दुकानदार से 8.50 लाख की ठगी 🔴 Abujhmarh Education News: 15 साल पुराने सुरक्षा कैंप में अब गूंज रही पढ़ाई की आवाज, आदिवासी बच्चों के लिए बना छात्रावास 🔴 Road Accident: खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत; 8 साल का बच्चा गंभीर 🔴 Crime News: बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की गिरने से मौत, भतीजे को पुलिस ने हिरासत में लिया 🔴 Raipur Missing Cases: 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जांच का दायरा बढ़ा 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, AI डेटा सेंटर में ₹41,750 करोड़ का निवेश 🔴 Raipur Pension News: अनुदान प्राप्त कॉलेजों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बहाली की मांग, बृजमोहन अग्रवाल ने CM को लिखा पत्र 🔴 Jashpur CM Helpline 1076: एक शिकायत पर तपकरा में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, 200 परिवारों को राहत 🔴 Girls Education News: सरस्वती साइकिल योजना से आसान हुई बेटियों की राह, सेदम की छात्राओं को मिला पढ़ाई का अतिरिक्त समय 🔴 Bastar Development News: नक्सल प्रभावित बस्तर में सेवा और विकास की नई तस्वीर, सेवा संकल्प शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ 🔴 Raipur Cyber Fraud News: CBI और IPS अधिकारी बनकर डराया, डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा; बुजुर्ग दुकानदार से 8.50 लाख की ठगी 🔴 Abujhmarh Education News: 15 साल पुराने सुरक्षा कैंप में अब गूंज रही पढ़ाई की आवाज, आदिवासी बच्चों के लिए बना छात्रावास 🔴 Road Accident: खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत; 8 साल का बच्चा गंभीर 🔴 Crime News: बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग की गिरने से मौत, भतीजे को पुलिस ने हिरासत में लिया 🔴 Raipur Missing Cases: 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जांच का दायरा बढ़ा 🔴 Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, AI डेटा सेंटर में ₹41,750 करोड़ का निवेश 🔴 Raipur Pension News: अनुदान प्राप्त कॉलेजों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बहाली की मांग, बृजमोहन अग्रवाल ने CM को लिखा पत्र 🔴 Jashpur CM Helpline 1076: एक शिकायत पर तपकरा में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, 200 परिवारों को राहत 🔴 Girls Education News: सरस्वती साइकिल योजना से आसान हुई बेटियों की राह, सेदम की छात्राओं को मिला पढ़ाई का अतिरिक्त समय 🔴 Bastar Development News: नक्सल प्रभावित बस्तर में सेवा और विकास की नई तस्वीर, सेवा संकल्प शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम अपराध Murder Case: मिलने के बहाने युवक को बुलाया, पति के साथ मिलकर हत्या ...
Murder Case: मिलने के बहाने युवक को बुलाया, पति के साथ मिलकर हत्या का आरोप; जंगल में अलग-अलग जगह मिले सिर और धड़
अपराध

Murder Case: मिलने के बहाने युवक को बुलाया, पति के साथ मिलकर हत्या का आरोप; जंगल में अलग-अलग जगह मिले सिर और धड़

Samachar Cafe Desk 05 October 2026
Share :

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो दिन से लापता युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवक को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था, जहां उसने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव के सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंकने का आरोप है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दो दिन से लापता था वसीम अंसारी

जानकारी के अनुसार, अमीम अंसारी ने 3 अक्टूबर को डौरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई वसीम अंसारी 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे एक्टिवा स्कूटी से गांव की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे वसीम की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG15CQ3388 मक्का बाड़ी के पास मिली।

जंगल में गड्ढे में मिला कटा हुआ सिर

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद डौरा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भीतर चिल्मा उबका जंगल में नाले के पास एक गड्ढे में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के भाई से पहचान कराई गई। पुलिस के अनुसार, भाई ने सिर की पहचान वसीम अंसारी के रूप में की।

प्रेम संबंध के बाद हत्या की साजिश का आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मनबासो और उसके पति सोनू खैरवार से महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस ने बताया कि मनबासो के मृतक वसीम अंसारी के साथ पहले से संबंध थे।

फोन कर मिलने बुलाया, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मनबासो ने मोबाइल फोन से वसीम को मिलने के लिए बुलाया था। वसीम के पहुंचने के बाद मनबासो और उसके पति सोनू खैरवार ने कथित तौर पर पूर्व योजना के तहत कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपराध छिपाने के उद्देश्य से शव के सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की बात पुलिस पूछताछ में सामने आई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।