Samachar Cafe
Breaking
🔴 Ambikapur Development Review: डिप्टी CM अरुण साव ने सरगुजा-सूरजपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की, त्योहारों से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश 🔴 Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में निधन; अंतिम संस्कार आज 🔴 Chhattisgarh Electricity Relief: 31 दिसंबर तक बिजली बिल समाधान योजना का बढ़ा लाभ, 65 हजार उपभोक्ताओं को ₹19.46 करोड़ की राहत 🔴 Mahtari Vandan Yojana: 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 32वीं किस्त, दुर्ग को ₹218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 पकड़े गए 🔴 Lightning Strike: कोटा क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में तीन किसानों की मौत 🔴 तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Cooperative Summit: जगदलपुर में ‘सहकार से समृद्धि’ राष्ट्रीय वर्कशॉप का आगाज, दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने पर मंथन 🔴 Kondagaon Anganwadi Program: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर वन मंत्री केदार कश्यप ने दिया विशेष जोर 🔴 Ambikapur Cleanliness Inspection: स्कूटी से शहर का जायजा लेने निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश 🔴 Ambikapur Development Review: डिप्टी CM अरुण साव ने सरगुजा-सूरजपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की, त्योहारों से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश 🔴 Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में निधन; अंतिम संस्कार आज 🔴 Chhattisgarh Electricity Relief: 31 दिसंबर तक बिजली बिल समाधान योजना का बढ़ा लाभ, 65 हजार उपभोक्ताओं को ₹19.46 करोड़ की राहत 🔴 Mahtari Vandan Yojana: 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 32वीं किस्त, दुर्ग को ₹218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात 🔴 Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 पकड़े गए 🔴 Lightning Strike: कोटा क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में तीन किसानों की मौत 🔴 तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 🔴 Bastar Cooperative Summit: जगदलपुर में ‘सहकार से समृद्धि’ राष्ट्रीय वर्कशॉप का आगाज, दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने पर मंथन 🔴 Kondagaon Anganwadi Program: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर वन मंत्री केदार कश्यप ने दिया विशेष जोर 🔴 Ambikapur Cleanliness Inspection: स्कूटी से शहर का जायजा लेने निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Ambikapur Cleanliness Inspection: स्कूटी से शहर का जायजा लेने निकले...
Ambikapur Cleanliness Inspection: स्कूटी से शहर का जायजा लेने निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश
छत्तीसगढ़

Ambikapur Cleanliness Inspection: स्कूटी से शहर का जायजा लेने निकले डिप्टी CM अरुण साव, सफाई और निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

Samachar Cafe Desk 08 October 2026
Share :

अंबिकापुर, 8 अक्टूबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने गुरुवार को खुद स्कूटी चलाकर अंबिकापुर शहर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और निर्माण कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डीसी रोड स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण करने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों से भी मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सड़क निर्माण और मरम्मत के काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।

केरसु तालाब की सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश

शहर भ्रमण के दौरान अरुण साव ने विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की स्थिति देखी। केरसु तालाब में सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत पाए जाने पर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ इसकी प्रभावी निगरानी करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाए। नागरिकों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पीएम आवास के हितग्राहियों से की मुलाकात

अरुण साव ने सुभाष नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के तहत बनाए गए 493 आवासीय इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवासों में रहने वाले हितग्राहियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं, समस्याओं और आवास मिलने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।

हितग्राहियों ने पक्का मकान मिलने पर खुशी जताई और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों को आवास आवंटित किए गए हैं, उनका इन आवासों में निवास सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही आवासीय परिसर में साफ-सफाई, जरूरी सुविधाओं और शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

एसएलआरएम सेंटर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री ने डीसी रोड स्थित एसएलआरएम सेंटर पहुंचकर कचरा संग्रहण, पृथक्करण और प्रसंस्करण की व्यवस्था देखी। उन्होंने अंबिकापुर के कचरा प्रबंधन मॉडल की सराहना करते हुए स्वच्छता दीदियों के कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि शहर में करीब 480 स्वच्छता दीदियां घर-घर से कचरा एकत्र करने और उसके उचित प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिली है।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ किया शहर का भ्रमण

स्कूटी से अंबिकापुर शहर के निरीक्षण के दौरान महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत की सीईओ रोमा श्रीवास्तव और नगर निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल सहित पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करने और मौके पर सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।