Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रह...
Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति
छत्तीसगढ़

Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति

Samachar Cafe Desk 22 November 2026
Share :

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कोड़केल निवासी किसान विद्याधर पटेल ने नवाचार, परिश्रम और बाजार की मांग के अनुरूप फसल विविधीकरण अपनाकर खेती को लाभकारी आय का माध्यम बनाया है। वर्ष 2007-08 से गेंदा फूल की खेती कर रहे विद्याधर पटेल आज 7 से 8 एकड़ रकबे में गेंदे का उत्पादन कर रहे हैं, जिसकी आपूर्ति छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा के कई क्षेत्रों तक की जा रही है।

​विद्याधर पटेल वर्ष 1994-95 से सब्जी की खेती करते रहे हैं और रायपुर व रायगढ़ की कृषि प्रदर्शनियों में गमलों के माध्यम से सब्जियों की खेती का प्रदर्शन करते थे, जहां गेंदा फूल की मांग व बिक्री देखकर उन्होंने इसकी व्यावसायिक खेती की शुरुआत की। शुरुआती दौर में खुले खेत में पौधे तैयार करने पर अंकुरण की समस्या के कारण बुवाई दोहरानी पड़ती थी और त्योहारी सीजन में समय पर फसल न निकलने से नुकसान का जोखिम रहता था, जिसका समाधान उन्होंने पॉलीबैग तकनीक से पौधे तैयार कर निकाला।

​उनके अनुसार, गेंदा फूल की खेती में प्रति एकड़ लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये लागत आती है जबकि एक एकड़ से करीब 5 लाख रुपये तक की बिक्री हो जाती है। दशहरा से दीपावली के बीच फूलों की सर्वाधिक मांग को ध्यान में रखते हुए वे उत्पादन की योजना बनाते हैं और सिंचाई के लिए दो निजी बोरवेल के साथ पाइपलाइन, ड्रिप तथा स्प्रिंकलर प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं।

​उनके खेतों से उत्पादित गेंदा फूल सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, संबलपुर और बरगढ़ सहित ओडिशा के कई क्षेत्रों के अलावा सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, चांपा, कोरबा, अंबिकापुर और जशपुर तक भेजे जाते हैं। सीजन के दौरान प्रतिदिन लगभग 12 से 15 गाड़ियों के माध्यम से फूलों की आपूर्ति की जाती है, जिससे नकद बिक्री के साथ श्रमिकों और वाहन चालकों को नियमित भुगतान मिलता है।

​खेती के इस कार्य में उनकी पत्नी और तीनों बेटियों का सहयोग मिलता है, वहीं गांव के 15 से 20 ग्रामीणों को नियमित रोजगार और परिवहन के लिए अतिरिक्त वाहनों के माध्यम से वाहन चालकों को काम मिल रहा है। इसके अतिरिक्त वे 4 से 5 एकड़ में भिंडी, बरबट्टी, पत्तागोभी, फूलगोभी और पारंपरिक छत्तीस भाजी की खेती कर सालभर आमदनी के विविध स्रोत बनाए हुए हैं।