Samachar Cafe
Breaking
🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल 🔴 CM Vishnu Deo Sai on World Bank Report: 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय 🔴 11th All India Telugu Conference Raipur: छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना 🔴 CM Vishnu Deo Sai Delhi Return: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के उत्पादों की धूम, संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान 🔴 Ambikapur Kabra Elephant Movement: उदयपुर में फिर पहुंचा कबरा हाथी, स्कूल बंद और उदयपुर-सलका मार्ग पर आवाजाही प्रभावित 🔴 Chhattisgarh Patwari Strike Postponed: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक संवाद के बाद पटवारियों की राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित 🔴 JEE Main 2027 and CGBSE 12th Exam Clash: जेईई मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों ने की कार्यक्रम में समन्वय की मांग 🔴 Dharsiwa Development Works CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, सेवा संवाद यात्रा का शुभारंभ 🔴 CM Vishnu Deo Sai Mukteshwar Dham Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 Raigarh Marigold Farming Success: गेंदा फूल की खेती से लाखों कमा रहे विद्याधर पटेल, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कई जिलों में हो रही आपूर्ति 🔴 Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

बड़ी ख़बर छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल राजनीति जनता जनार्दन अपराध देश-विदेश खेल-मनोरंजन अन्य Video
होम छत्तीसगढ़ Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट...
Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल
छत्तीसगढ़

Road Accident Video: बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में फंसी कार को घसीटता रहा चालक; युवती की मौत, 8 घायल

Samachar Cafe Desk 22 November 2026
Share :

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले अंतर्गत बिलासपुर-अंबिकापुर हाइवे पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार पीछे से चलती ट्रेलर में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

​मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलपारा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रायपुर के रमाकुंड, समता कॉलोनी और मंगल बाजार क्षेत्र निवासी पांच युवक और पांच युवतियां रविवार अवकाश पर घूमने के लिए चैतुरगढ़ जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार सामने चल रही ट्रेलर से टकरा गई।

​प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के मुताबिक, टक्कर के बाद कार ट्रेलर में फंस गई और चालक कथित तौर पर उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है, जिससे वाहन पर नियंत्रण न रहने के कारण यह हादसा हुआ।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रतनपुर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स (SIMS) अस्पताल में भर्ती कराया।

​फिलहाल रतनपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों व संबंधित वाहनों की स्थिति को लेकर विस्तृत पड़ताल की जा रही है।